काबालावाद
यहूदियों के एक मध्ययुगीन रहस्यवादी संप्रदाय का सिद्धांत, जिसके केन्द्र-बिन्दु `काबाला` नाम से प्रसिद्ध कुछ गुह्योपदेश थे।
Caesaropapism
1. राज्याधिधर्मता - 16वीं शताब्दी में इंग्लेंड तथा जर्मनी में राज्य के शासक की धार्मिक मामलों में श्रेष्ठता के लिए प्रयुक्त शब्द।
2. राज्याधिधर्मतंत्र - वह शासन-तंत्र जिसमें चर्च राज्य के शासक के अधीन रहकर काम करता है।
Calculation Of Odds
संयोगानुपात-गणना
आगमन तर्कशास्त्र में विषम संयोगों की गणना।
Calculation Of Probability
प्रसंभाव्यता-गणना
आगमन तर्कशास्त्र में प्रसंभाव्यता की गणना।
Calculus Of Logic
तर्ककलन
प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र को दिया गया एक नाम।
Calvinism
कैल्विनवाद
फ्रेंच प्रोटेस्टैंट जॉन कैल्विन (1509-1564) का धार्मिक मत, जो ईश्वर को भौतिक जगत् में होने वाली समस्त घटनाओं का केन्द्र मानता है।
Camenes
कामेनेस
तर्कशास्त्र में न्याय-वाक्य की वह चतुर्थ आकृति जिसका साध्य आधार-वाक्य सर्वव्यापी विधायक (A), पक्ष आधार-वाक्य सर्वव्यापी निषेधक (E), इनसे प्राप्त निष्कर्ष भी सर्वव्यापी निषेधक (E) होता है।
उदाहरण : सभी राजा मनुष्य हैं ; - A
कोई भी मनुष्य घोड़ा नहीं है ; - E
∴ कोई भी घोड़ा राजा नहीं है। - E
Camestres
कामेस्ट्रेस
तर्कशास्त्र में न्याय वाक्य की तरह द्वितीय आकृति जिसका साध्य आधार-वाक्य सर्वव्यापी विधायक (A), पक्ष आधार-वाक्य सर्वव्यापी निषेधक और निष्कर्ष भी सर्वव्यापी निषेधक (E) होता है।
उदाहरण : सभी मनुष्य मर्त्य हैं; - E
कोई भी परी मर्त्य नहीं है; - E
∴ कोई भी परी मनुष्य नहीं है। - E
Cardinal Sins
मुख्य पाप
वे दुष्कर्म जो व्यक्ति के नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास में मुख्य रूप से बाधक हैं तथा व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं।
Cardinal Virtues
मुख्य सद्गुण
सभी सद्गुणों के आधारभूत सद्गुण। विशेषतः यूनानियों के अनुसार, ये चार सद्गुण : न्याय, मिताचार, साहस और प्रज्ञान।