संकल्पनित, संप्रत्ययित
सामान्य प्रत्यय के निर्माण की प्रक्रिया; परन्तु कभी-कभी परिणाम के लिये भी प्रयुक्त।
Conceptualism
संप्रत्ययवाद
नामवाद और वस्तुवाद के विपरीत यह सिद्धांत जिसके अनुसार सामान्योx की मानसिक सत्ता है।
Conceptualization
संप्रत्ययीकरण
संप्रत्ययों के निर्माण की क्रिया।
Conceptual Realism
संप्रत्ययात्मक यथार्थवाद
वह मत जो यह मानता है कि संप्रत्ययों की सत्ता मन से स्वतंत्र है।
Conceptus Suit
आत्म-संप्रत्यय
आत्मा का संप्रत्यय जिसे जेंटिल (Gentile) ने वस्तुओं के सारे संप्रत्ययों का आधार होने के कारण यथार्थ संप्रत्यय कहा है।
Conciliarism
चर्च परिषद्वाद
ईसाई धर्म में एक सिद्धांत जो धार्मिक मामलों में पोप के बजाय एक प्रतिनिध्यात्मक चर्च-परिषद् को सर्वोच्च सत्ता मानता है।
Conclusion
निष्कर्ष
वह प्रतिज्ञप्ति जो अनुमान की प्रक्रिया के फलस्वरूप प्राप्त होती है।
Conclusion Indicator
निष्कर्ष-सूचक (शब्द)
निष्कर्ष का बोधक शब्द, जैसे `अतः`।
Concomitance
1. सहचार, सहगामिता : दो घटनाओं का युगपद घटित होना।
2. व्याप्ति : दो वस्तुओं का एकांतिक अनुपाधिक, अव्याभिचारी संबंध। जैसे- धूम्र और अग्नि का संबंध।
Concomitant Variation
सहपरिवर्तन
दो घटनाओं के बीच युगपद अनुलोम अथवा युगपद प्रतिलोम परिवर्तन होना। उदाहरण के लिए- तापक्रम एवं थर्मामीटर में पारे की ऊँचाई के बीच अनुलोम परिवर्तन अथवा दबाव एवं आयतन के बीच प्रतिलोम परिवर्तन।