काष्ठशिल्पी-सिद्धांत, कारू सिद्धांत्
वह सिद्धांत कि ब्रह्मांड का निर्माण किसी शिल्पी (विश्वकर्मा) ने उसी प्रकार किया है जिस प्रकार एक बढ़ई एक कुर्सी को बनाता है।
Cartesianism
देकार्तवाद
फ्रैंच दार्शनिक देकार्त (1596-1650) तथा उनके अनुयायियों का तर्कबुद्धिवादी दर्शन जिसमें संशयात्मक प्रणाली को अपनाया गया है, `मैं सोचता हूँ` इस अंतः प्रज्ञा के आधार पर आत्मा का अस्तित्व सिद्ध किया गया है, कुछ प्रत्ययों को सहज माना गया है, तथा आत्मा और भौतिक द्रव्य के द्वैत को स्वीकार किया गया है।
Case Of Conscience
किंकर्तव्यविमूढ़ता
वह कठिन स्थिति जिसमें व्यक्ति यह निर्णय नहीं कर पाता कि धर्म क्या है और अधर्म क्या, कर्तव्य क्या है और अकर्तव्य क्या।
Cashability (Of Concepts)
उदाहार्यता
अर्थक्रियावादी सिद्धांत में प्रयुक्त शब्द। इसके अनुसार वह संप्रत्यय जो संप्रेषण के पश्चात् अपने लिए या दूसरे के लिए उपयोगी है।
Cash Value
उदाहरण मूल्य (तर्क शास्त्र)
विलियम जैम्स ने अपने अर्थक्रियावादी सिद्धांत को समझाते हुए इस पद का प्रयोग किया है। उनके अनुसार किसी भी विचार का अर्थ और उसकी सत्यता इस बात पर निर्भर करती है कि उसका हमारे जीवन में व्यावहारिक मूल्य क्या है।
Casual Coincidence
आकस्मिक अनुरूपता
घटनाओं का बिना किसी कारणात्मक संबंध के एक साथ घटना तथा बढ़ना।
Casualism
आकस्मिकतावाद, यादृच्छवाद
वह सिद्धांत जो वस्तुओं की उत्पत्ति को आकस्मिक मानता है।
Casuist
धर्मसंकटमीमांसक
समस्याजनक परिस्थितियों में नीति और धर्म के सिद्धांतों को लागू करके कर्तव्य निर्धारित करने में निपुण व्यक्ति।
Casuistry
धर्मसंकटमीमांसा
नीतिशास्त्र की वह शाखा जो विशेष स्थितियों में आचरण से संबंधित समस्याओं का नीति और धर्म के सिद्धांतों के द्वारा समाधान करती है, अथवा कर्तव्यों के विरोध को उन सिद्धांतों की सहायता से दूर करने की प्रणाली।