विरूद्ध-संपात
विरोधी बातों का एकत्र अस्तित्व : निकोलस के दर्शन में ईश्वर की विशेषता बताने के लिए प्रयुक्त पद।
Collective Good
सामूहिक शुभ, सामूहिक हित
वह शुभ जो एक व्यक्ति का न होकर, पूरे समूह का हो।
Collective Judgement
संकलनात्मक निर्णय
वह निर्णय जो दृष्टांतों की अधिकतम गणना पर आधारित होता है, जैसे : `गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी भवनों पर झण्डे फहराये जाते हैं।` तथा `भारत के पहाड़ी लोग ऊँचे कद के नहीं होते हैं।`
Collectively Exhaustive Classes
सर्वसमावेशी वर्ग
वे वर्ग जिनके अंतर्गत सम्मिलित रूप से संबंधित क्षेत्र की समस्त वस्तुएँ आ जाती हैं और कुछ भी शेष नहीं रहता।
Collective Property
समष्टि-गुणधर्म
वह गुणधर्म जो एक समूह के अलग-अलग व्यक्तियों का न होकर पूरे समूह का होता है। उदाहरणार्थ : समूह के द्वारा दिया गया निर्णय।
Collective Term
समूह-पद, समष्टि-पद
वह पद जो समान गुण-धर्म वाली वस्तुओं के लिए प्रयोग में लाया जाता है। तर्कशास्त्र के अनुसार समूह पद दो प्रकार का होता है - व्यक्तिवाचक समूह पद और जातिवाचक समूह पद, जैसे- पुस्तकालय, भारतीय लोग।
Collective Use
सामूहिक उपयोग, समष्टि उपयोग
तर्कशास्त्र के किसी प्रतिज्ञप्ति का ऐसा उपयोग जिसमें उद्देश्य पद विधेय पद के द्वारा प्रत्येक वस्तु पर अलग-अलग न लागू होकर उसके पूरे समूह पर लागू होता है। उदाहरणार्थ : `त्रिभुज के तीनों कोणों का योग दो समकोण के बराबर होता है।` इस प्रतिज्ञप्ति में विधेय `दो समकोण के बराबर` उद्देश्य `त्रिभुज के तीनों कोण` पर सामूहिक रूप से लागू होता है।
Collectivism
समष्टिवाद, सामूहिकतावाद, समूहवाद
यह व्यष्टि के विपरीत समूह (समाज या राज्य) को अधिक महत्व देनेवाला सिद्धांत है।
Colligation Of Facts
तथ्यानुबंधन
अलग-अलग देखे हुये तथ्यों का एक सूत्र के अंतर्गत एकीकरण। यह एक आगमन जैसी प्रक्रिया लगती है, पर आगमन है नहीं।
उदाहरण : एक वैज्ञानिक के द्वारा विभिन्न समयों में प्रेक्षित एक ग्रह की स्थितियों का दीर्घवृत्त के संप्रत्यय के अंतर्गत एकीकरण।
Collocation
संस्थिति
बेन के द्वारा प्रयुक्त शब्द। इसका प्रयोग उन्होने कारण में सहायक तत्कालीन निष्क्रिय स्थितियों से सहायक सक्रिय स्थितियों का विभेद करने के लिए किया है। उदाहरणार्थ `विस्फोट को पैदा करने के लिए चिंगारी की तुलना में बारूद का ढेर।`