logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Concurrence
देवसम्मति, सहघटन 1. दो घटनाओं का एक साथ घटित होना। 2. आँगस्टाइन के दर्शन में ईश्वर की कृपा के बिना पाप-कर्म से मुक्ति संभव नहीं है। यहाँ ईश्वर की कृपा एवं पाप-कर्म से मुक्ति इन दोनों पदों को सहघटन के रूप में प्रयोग किया गया है। 3. ईश्वर (मुख्य कारण) और मनुष्य (गौण कारण) का एक साथ मिलकर कार्य करना।

Condition
उपाधि तर्कशास्त्र में कोई भी तत्व जिसका कार्य के उत्पादन में सहयोग होता है, कारण (अर्थात् कार्य का अनिवार्य, अव्यवहित पूर्ववर्ती) का एक आवश्यक घटक।

Conditional Immortality
सोपाधिक अमरता ईसाई धर्म की एक अवधारणा जिसके अनुसार ईसामसीह के अनुयायियों को ही ईश्वर पुरस्कार के रूप में अमरत्व प्रदान करता है। अतः ईसाई धर्म में शाश्वत अमरता अमान्य है।

Conditional Morality
सोपाधिक नैतिकता वे नैतिक नियम जिनका पालन किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के हेतु किया जाता है।

Conditional Proposition
सोपाधिक प्रतिज्ञप्ति तर्कशास्त्र में, वह प्रतिज्ञप्ति जिसमें किसी बात का विधान अथवा निषेध सशर्त होता है।

Conditional Syllogism
सोपाधिक न्यायवाक्य वह न्यायवाक्य जिसमें एक अथवा एक से अधिक आधारवाक्य हेतुफलाश्रित होते हैं।

Conditions Sine Quibusnon
अपरिहार्य उपाधियाँ वे उपाधियाँ जिनकी अनुपस्थिति में किसी कारण द्वारा संबंधित कार्य उत्पन्न करना असंभव होता है।

Conduct
आचार, आचरण 1. वह ऐच्छिक-कर्म या व्यवहार जो किसी उद्देश्य प्राप्ति के लिए किया जाता है। 2. ऐच्छिक कर्म ही नैतिक निर्णय का विषय होता है।

Confession
पाप स्वीकृति विशेष रूप से ईसाई धर्म में, किसी धर्माचार्य के सामने यह मान लेना कि मैंने अमुक पाप किया है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि इस तरह पाप के फल से मुक्ति मिल जाती है।

Congruism
आनुकूल्यवाद वह मत कि ईश्वरीय कृपा इसलिए प्रभावकारी होती है कि कर्म-विपाक ईश्वर अनुकूल समय को चुनता है।


logo