logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Definition `In Use`
प्रयोगनिष्ठ परिभाषा परिभाष्य पद जिस वाक्य में होता है, उसको एक ऐसे समानार्थक वाक्य में बदल देना जिसमें परिभाष्य पद या उसका कोई पर्याय प्रयुक्त न हो।

Degree Of Probability
प्रसंभाव्यता-मात्रा शून्य (असंभाव्यता) और एक (निश्चयात्मकता) के बीच की कोई भी भिन्न जिसका 'हर' समस्त विकल्पों का सूचक होता है और अंश अनुकूल विकल्पों का।

Deification
1. देवत्वारोपण : किसी मनुष्य या वस्तु में देवत्व का आरोपण कर देना अर्थात् उसे देवता या ईश्वर मान लेना। 2. देवत्व-प्राप्ति : (कुछ धर्मों की मान्यता के अनुसार) ईश्वर में लीन हो जाना।

Deism
देववाद, केवल निमित्तेश्वरवाद तत्त्वमीमांसा में इसे केवल निमित्तेश्वरवाद कहा जाता हैं। इसके अनुसार ईश्वर सृष्टि का केवल निमित्त कारण है तथा वह विश्वव्यापी न होकर विश्वातीत है।

Deity
देवता इस शब्द का प्रयोग प्रायः देवता या ईश्वर के अर्थ में किया जाता है, परन्तु कभी-कभी उसकी विशेषता यानी दैवी गुण के लिये भी इसका प्रयोग होता है। अंग्रेज दार्शनिक सैमुअल अलेक्जैंडर ने विकास-क्रिया के अंतिम स्तर पर प्रकट होने वाले (उन्मज्जी) गुण के अर्थ में इसका प्रयोग किया है।

Deliberation
विचार-विमर्श किसी विकल्प का चुनाव करते समय उसके गुण-दोषों का सावधानी के साथ विचार करना : संकल्प की मनोवैज्ञानिक क्रिया में एक चरण।

Dematerialization
अभौतिकीकरण 1. भौतिक आकार का अदृश्य हो जाना जैसे : प्रेतात्मादि भौतिक आकार ग्रहण करने के बाद पुनः अदृश्य हो जाते हैं। 2. भौतिक गुणों का आध्यात्मिक गुणों में रूपांतरित होना।

Demiurge
विश्वकर्मा, सृष्टिकर्ता विश्व के निर्माता के लिये प्रयुक्त शब्द। प्लेटो ने अपने दर्शन में इस तत्व को सृष्टि का निमित्त कारण माना है।

Democratic Ethics
लोकतंत्रीय नीति लोगों यानी जनता के अनुमोदन को कर्म के औचित्य का आधार बनाने वाली नीति।

Demonstrative Definition
निदर्शनात्मक परिभाषा एक शब्द की अन्य शब्दों के द्वारा परिभाषा देने की अपेक्षा उस वस्तु की ओर संकेत मात्र कर देना जिसके लिए उसका प्रयोग किया जाता है।


logo