स्वैरभाष्य
किसी ग्रन्थ की व्याख्या में स्वकीय विचारों का ही समावेश कर देना।
Eject
वहिःक्षेप
डब्ल्यू. के. क्लिफर्ड के द्वारा प्रयुक्त पद। जिसका अर्थ ज्ञाता की चेतना से अन्य आत्माओं का प्रक्षेपण।
Elan Vital
जीवन-शक्ति
बर्गसाँ के दर्शन में, परम तत्व का नाम, जिसे प्राणरूप और संपूर्ण सृष्टि तथा विकास के मूल में रहने वाली प्रेरक शक्ति माना गया है।
Eleaticism
एलियाईवाद
सुकरात-पूर्व एक दार्शनिक संप्रदाय, जिसकी स्थापना एलिया-निवासी पारमेनिड़ीज (Parmenides) ने की थी, और जिसके अनुसार मूल तत्व एक तथा नितांत अपरिवर्तनशील है।
Elenchus
प्रतिहेत्वानुमान, सत्प्रतिक्षानुमान
अरस्तू के तर्कशास्त्र में, वह न्यायवाक्य जो प्रस्तुत प्रतिज्ञप्ति की व्याघाती प्रतिज्ञप्ति को सिद्ध करता है, अर्थात् मूल प्रतिज्ञप्ति का खंडन करता है।
Elimination
निरसन, विलोपन
विशेषतः तर्कशास्त्र में, अनावश्यक, महत्वहीन और असंबद्ध तत्वों को हटाने की क्रिया, जो कार्य-कारण-संबंध निर्धारित करने में सहायक होती हैं।
Ellipsis
पदलोप
ऐसे शब्दों को छोड़ देना जिनका अर्थ तो वैसे स्पष्ट होता है किन्तु जिनका वाक्य में प्रयोग करना व्याकरण की दृष्टि से आवश्यक होता है।
Elliptical Statement
न्यूनीकृत कथन, अध्याहार्य कथन
किसी प्रतिज्ञप्ति की एक आंशिक अभिव्यक्ति, जो उसके सत्यता-मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं करती।
Emanation
निःसरण
प्लॉटिनस के दर्शन में मूल कारण ईश्वर से सृष्टि का स्वभावतः उत्पन्न होना।
Emanationism
निःसरणवाद
नव्य प्लेटोवादी प्लूटाइनिस दर्शन में विश्व की उत्पत्ति संबंधी सिद्धांत जिसके अनुसार यह सम्पूर्ण विश्व ईश्वर से निःसृत होता है।
उदाहरणार्थ : जैसे सूर्य से रश्मियाँ निःसृत होती हैं उसी प्रकार ईश्वर से विश्व निःसृत होता है।