साहस
आपत्ति, भय, प्रलोभन, दुःख इत्यादि की अवस्थाओं में अडिग बने रहने की प्रवृत्ति : प्लेटो के चार मुख्य सद्गुणों में से एक।
Covariation
सह-परिवर्तन
दो वस्तुओं या स्थितियों से एक साथ परिवर्तन होना।
उदाहरण : सूर्य के उदय होते ही कमल का फूल खिल जाता है।
Covering Law Theory
समावेशी नियम-सिद्धांत, व्यापी नियम-सिद्धांत
विचाराधीन घटनाओं की व्याख्या से संबंधित विज्ञान का सिद्धांत, जिसमें इन घटनाओं की व्याख्या प्रकृति के किसी नियम के अन्तर्गत की जाती है।
Creatio Ex Nihilo
शून्य से सृजित सृष्टि, शून्यतः सृष्टि
इस सृष्टि की रचना शून्य से की गई है; विशेषतः ईसाई धर्म में ऐसा माना गया है।
Creation
सृष्टि
1. जगत की रचना प्रक्रिया 2. ईश्वर द्वारा रचित विश्व।
Creationism
सृष्टिवाद
1. वह सिद्धांत कि विश्व की सृष्टि विश्वातीत ईश्वर के द्वारा शून्य से हुई। 2. वह सिद्धांत कि ईश्वर गर्भाधान के समय प्रत्येक शिशु में एक आत्मा को उत्पन्न करता है।
Creative Evolution
सृजनात्मक विकास
मुख्यतः हेनरी बर्गसाँ द्वारा प्रतिपादित वह मत कि विकास के नए-नए स्तरों पर ऐसे नवीन तत्वों का उदय होता है जिनकी पिछले स्तरों के तत्वों के आधार पर व्याख्या नहीं की जा सकती।
Creative Intelligence
सृजनात्मक बुद्धि
वह बुद्धि जो विकास क्रम में नवीन उपायों की सृष्टि करती है।
Creative Morality
सृजनात्मक नैतिकता
वह नैतिकता जो परम्परागत मानकों का अनुसरण मात्र न करके नवीन नैतिक मानकों की सृष्टि करती है।
Creative Theory Of Perception
प्रत्यक्ष का सृजनात्मक सिद्धांत
वह सिद्धांत जिसके अनुसार प्रत्यक्ष में इन्द्रिय-प्रदत्तों का केवल प्रत्यक्ष ही नहीं होता अपितु उनके विषयों का सृजन भी होता है, अर्थात् प्रत्यक्ष से स्वतंत्र किसी वस्तु की कल्पना नहीं की जा सकती। बर्कले का `सत्ता-दृश्यता है` का सिद्धांत एवं योगाचार बौद्ध-दर्शन का विज्ञानवाद इसके उत्तम उदाहरण हैं।