सम्मिश्र संक्षिप्त प्रतिगामी तर्कमाला
न्यायवाक्यों की वह श्रृंखला जो न्यायवाक्य से पूर्व न्यायवाक्य की ओर अग्रसर होती है, जिसमें पूर्व न्यायवाक्य में केवल एक आधार-वाक्य व्यक्त होता है, तथा जिसमें उत्तर न्यायवाक्य के आधारवाक्यों को सिद्ध करने वाले संक्षिप्त न्यायवाक्यों के व्यक्त आधार-वाक्यों को पुनः संक्षिप्त न्यायवाक्यों के द्वारा सिद्ध किया जाता है।
Complex Single Epicheirema
सम्मिश्र एकपक्षीय संक्षिप्त प्रतिगामी तर्कमाला
संक्षिप्त न्यायवाक्यों की वह श्रृंखला जो उत्तर न्यायवाक्य से पूर्व न्यायवाक्य की ओर अग्रसर होती है, जिसमें उत्तर न्यायवाक्य के केवल एक आधार-वाक्य को एक संक्षिप्त न्यायवाक्य के द्वारा सिद्ध किया जाता है और इस संक्षिप्त न्यायवाक्य के व्यक्त आधार-वाक्य को भी पुनः उसी प्रकार सिद्ध का जाता है।
उदाहरण : सभी ऋषि आदरणीय हैं, क्योंकि सभी योगी आदरणीय हैं और सभी ऋषि योगी हैं।
सभी योगी आदरणीय हैं, क्योंकि सभी दार्शनिक आदरणीय हैं।
सभी दार्शनिक आदरणीय हैं, क्योंकि सभी विद्वान आदरणीय हैं।
Composite Idea
सामासिक प्रत्यय, सम्मिश्र प्रत्यय
दो या दो से अधिक प्रत्ययों के मेल से बना प्रत्यय संमिश्र प्रत्यय है। जैसे, नृसिंह, जिसमें 'नृ' और 'सिंह' दो प्रत्ययों का संमिश्र है।
Composite Sense
सामासिक अर्थ
मध्ययुगीन तर्कशास्त्र में, निश्चयमात्रिक वाक्य में सम्मिलित निश्चयमात्रसूचक शब्द (शायद, संभवतः, अनिवार्यतः, इत्यादि) का यह अर्थ कि वह पूरे प्रकृत वाक्य (अथवा अस्ति-वाक्य) का विशेषण है।
देखिये `divided sense`।
Composite Syllogism
सामासिक न्यायवाक्य
वह न्याय रचना जिसमें दो से अधिक आधार-वाक्य होते हैं।
उदाहरण : सभी जन्म लेने वाले मरणशील हैं;
सभी मनुष्य जन्म लेते हैं;
राम एक मनुष्य है;
∴ राम मरणशील है।
Composite Term
सामासिक पद
ऐसा पद जिसमें एक से अधिक शब्द सम्मिलित हों, जैसे, `कलकत्ता-विश्वविद्यालय`।
Composite Of Causes
कारण-संहति
कारणों का ऐसा योग जो एक मिश्रित कार्य उत्पन्न करे। मिल ने इस पद का प्रयोग कारणों के उस विशेष योग के लिये किया है जो कार्यों के एक सजातीय मिश्रण को उत्पन्न करता है न कि एक भिन्नरूपी मिश्रण को।
Compossible
सहसंभवशील
दो वस्तुओं के मध्य का संबंध जिसमें दोनों के साथ-साथ रहने की संभावना हो। जैसे : बादल-वर्षा।
Compound Class Expression
मिश्रित वर्ग अभिव्यक्ति
प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र के अंतर्गत ऐसी अभिव्यक्ति जो दो या दो से अधिक वर्गों का वर्णन करे। जैसे : सभी गणितीय अंकों का समुच्चय जिसमें पूर्ण, अपूर्ण, सम, विषम इत्यादि अंकों का समुच्चय आता है।
Compound Proposition
मिश्र प्रतिज्ञप्ति
दो या अधिक सरल प्रतिज्ञप्तियों से बनी हुई प्रतिज्ञप्ति, जैसे, 'या तो राम परिश्रमी है या राम आलसी है।'