logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Bio-Anthropology
जैविक मानवमीमांसा दार्शनिक मानवविज्ञान की वह शाखा जो मनुष्य की सर्जनात्मक उपलब्धियों और उसकी अभिवृत्तियों का उसकी शारीरिक क्रियाओं से सहसंबंध स्थापित करने के लिए जीवविज्ञान के सिद्धांतों का दार्शनिक दृष्टि से परीक्षण करती है।

Bio-Ism
जीवतत्ववाद बर्गसाँ का सिद्धांत जो प्रकृति को जीवन-तत्व से ओतप्रोत मानता है और उसी को आधारभूत मानता है - मन, बुद्धि इत्यादि तत्व इसी की ऊर्ध्ववर्ती गति के परिणाम हैं और पुदगल इत्यादि इसकी अधोवर्ती गति के परिणाम।

Biological-Philosophical Anthropology
जीवनशास्त्रीय-दर्शनशास्त्रीय-मानवमीमांसा वह दार्शनिक सिद्धांत जो जैविकी पर आधारित हो। देखिए `bio-anthropology`।

Biophysical
जैवभौतिक भौतिकी सिद्धांतों पर आधारित जैविक क्रियाएँ।

Biotism
जीवनतत्ववाद देखिये bioism.

Bi-Verbal Definition
प्रति-शाब्दिक परिभाषा दो शब्दों से संबंधित या दो शब्दों के प्रयोग से संबंधित अभिव्यक्ति द्वर्यथक शब्द।

Black-And-White Thinking
अतिवादी चिंतन, अतिकोटिक चिंतन बिल्कुल विपरीत विकल्पों के रूप में सोचने का दोष; जैसे यह सोचना कि यदि एक वस्तु काली नहीं है तो वह सफेद है; जबकि वह काली के अलावा किसी भी रंग की हो सकती है।

Blasphemy
ईश्वर,निन्दा, धर्मनिन्दा, ईश्वर या धर्म या किसी भी पवित्र वस्तु के प्रति अनादर प्रकट करने वाला व्यवहार।

Blessedness
धन्यता, कृतार्थता वह स्थिति जिसमें व्यक्ति ईश्वर को प्राप्त करके स्वयं को धन्य समझता है।

Bliss
आनंद लोकोत्तर या असाधारण सुख की स्थिति।


logo