पक्षियों में पैर की एक सीधी अस्थि जो गुल्फ तथा प्रपद (मेटाटार्सस) की अस्थियों के जुड़ने से बनती है।
Tarsus
गुल्फ, टार्सस
1.चतुष्पाद कशेरुकियों मे टखना या टखने को सहारा देने वाली अस्थियों का समूह।
2. कीट पात का पाँचवां, खंड, जो सामान्यतया एक से पाँच उपखंडों अथवा गुल्फ-उपखंडों में विभाजित रहता है।
Taxis
अनुचलन
किसी जीव का उद्धीपन की ओर या उससे दूर जाने की प्रक्रिया; जैसे जीवों का प्रकाश की ओर जाना। उद्दीपन की प्रकृति के अनुसार इनके कई भेद हो जाते हैं; जैसे प्रकाशानुचलन (फोटोटैक्सिस), रसायन अनुचलन (कीमोटैक्सिस) आदि।
Taxon
वर्गक
किसी समूह-विशेष का वह शीर्षक जिसके द्वारा किसी एक वर्गिकीय समूह को पर्याप्त रुप से भिन्न एक ऐसे ही किसी दूसरे समूह से विभेदित किया जा सकता है तथा वर्गीकरण की निश्चित श्रेणी में रखा जा सकता है।
Taxonomic category
वर्गिकीय संवर्ग
पदानुक्रमी वर्गीकरण में अभिहित पद या स्तर।
Taxonomic group
वर्गिकीय समूह
समकालीन अथवा समरुप लक्षणों पर आधारित वर्गकों (टैक्सोनों) का विशिष्ट समूह।
Taxonomic level
वर्गिकीय स्तर
वह संघटनात्मक स्तर जिससे जीवधारियों के समूह बनते हैं। ये स्तर हैं - जगत्, संघ, वर्ग, गण, कुल, वंश और जाति।
Taxonomic distribution
वर्गिकीय वितरण
विशिष्ट आकृतिक लक्षणों पर आधारित क्षेत्र विशेष में किसी जीव का वर्गिकीय आधार पर वितरण।
Taxonomic hierarchy
वर्गिकीय पदानुक्रम
जीवधारियों को समूह में रखने के लिये प्रयुक्त किया जाने वाला संगठनात्मक स्तर। उदा, जगत्, संघ, वर्ग, गण, कुल और जाति हैं।
Taxonomic character
वर्गिकीय लक्षण
किसी वर्गक के सदस्य का कोई भी गुण जो किसी अन्य वर्गक के सदस्य से भिन्न होता है।