logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Affixation
प्रत्यययोजन
प्रत्यय जोड़ने की प्रक्रिया। देखिए- 'affix'।

Affixing Language
प्रत्यय प्रधान भाषा
ऐसी भाषा जिसमें प्रत्ययों के प्रयोग से शब्द निष्पादन तथा पद निर्माण की प्रवृत्ति हो।

Agreement
अन्विति
वाक्य में एक भाषिक इकाई का लिंग, वचन आदि की दृष्टि से दूसरी भाषिक इकाई से सामंजस्य। जैसे- 'अच्छा लड़का' पदबंध में 'अच्छा' विशेषण एवं 'लड़का', संज्ञा शब्द में लिंग एवं वचन की दृष्टि से सामंजस्य अर्थात् अन्विति है।

Alien (Word)
विदेशी (शब्द)
अन्य भाषा से आया हुआ (शब्द) जो उस भाषा की शब्दावली का अंग न बना हो जिस भाषा में वह प्रयुक्त हो रहा हो।

Allomorph
संरूप
एक ही रुपिम के वे सदस्य रूप जो परस्पर परिपूरक वितरण में हों।

Allophone
संस्वन
एक ही स्वनिम के वे सदस्य स्वन जो परस्पर परिपूरक वितरण में हों।

Allophonic Details
संस्वनिक विवरण
संस्वनों से संबंधित जानकारी।
देखिए- 'allophone'।

Alloseme
उपार्थ
एक ही अर्थिम के वे सदस्य जो एक ही अर्थ के भागीदार हों।

Alphabet
वर्णमाला
किसी भी लिपि में प्रयुक्त वर्णों का क्रम। जैसे- रोमन लिपि में वर्णों का क्रम a, b, c, d-- आदि है और देवनागरी लिपि में वर्णों का क्रम क, ख, ग--आदि है।

Alphabetic
वर्णानुक्रमिक
वर्णमाला के अनुक्रम में।


logo