logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Classification
वर्गीकरण
पदार्थों को उनकी विशेषताओं के आधार पर अलग अलग समूहों में बाँटना। कोश विज्ञान के संदर्भ में कोशों को विभिन्न आधारों पर विभाजित करना। जैसे- 'भाषा के आधार पर 'एक भाषा कोश', द्विभाषा कोश', 'बहुभाषा कोश', आदि।

Classifier
वर्गसूचक
वह कोशीय इकाई जिसमें अपने अवक्रमिक सदस्यों का सामान्य अर्थ निहित हो। जैसे- 'वाहन' शब्द में कार, साइकिल, ताँगा आदि समस्त गाड़ियों का सामान्य अर्थ (वहन करना) निहित है 'superordinate' और 'hyperonym' भी इस अर्थ के सूचक हैं।

Clause
उपवाक्य
वाक्य का प्रत्येक वाक्यांश जो एक क्रिया पद पर आधारित हो।

Cliché
रूढ़ोक्ति
ऐसे उद्धरण जो पुराने होकर रूढ़ हो गए हों।

Clipping
कतरन
सामग्री संकलन हेतु समाचार पत्रों आदि से काट कर लिया गया अंश।

Code
संहिता / कूट / कोड
संकेतों की व्यवस्था जिसके द्वारा शब्दों, वाक्यों आदि को प्रस्तुत किया जाए।

Codification
संहिताबद्धता / कूटबद्धता / कोडीकरण
संकेतों (शब्दों, वाक्यों आदि) को नियमानुसार व्यवस्थाबद्ध करना।

Cognate
सजात
एक ही स्रोत या मूल भाषा से संबंधित (शब्द, भाषाएँ आदि)।

Cognate Languages
सजात भाषाएँ
एक ही मूल भाषा से विकसित भाषाएँ। जैसे- 'इंडो-आर्यन' भाषा से हिंदी, गुजराती आदि भाषाएँ।

Cognate Form
सजातरूप
एक ही स्रोत या मूल भाषा से संबंधित भाषाओं में पाए जाने वाले शब्द रूप जो ध्वनि व अर्थ की दृष्टि से समानता रखते हों। जैसे- पितृ (संस्कृत), फादर (अंग्रेजी), पिदर (फारसी), पिता (हिंदी) सजात शब्द रूप हैं।


logo