logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cannonical Form
विहित रूप
शब्द का वह रूप जिसमें से अन्य रूपों का निष्पादन किया जाय। यही रूप कोश में प्रविष्टि का आधार बनता है। जैसे- 'उस', 'उन' का विहित रूप है- 'वह'।

Catachresis
अनुचितार्थ (प्रयोग)
शब्द का ऐसा प्रयोग जो उस संदर्भ में सही न हो या अनुचित हो।

Catalogue
सूची पत्र / सूची
वस्तुओं, नामों, चित्रों आदि की व्यवस्थित सूची।

Catch Word
सूत्र शब्द
ऐसा शब्द जो पूरी अभिव्यक्ति (वाक्य आदि) के अर्थ का आधार हो।

Category
कोटि / संवर्ग
वर्ग या समूह। व्याकरण के संदर्भ में ऐसी इकाइयों का समूह जो समान व्याकरणिक विशेषताएँ रखता हो। जैसे- लिंग, वचन, कारक आदि के सूचक समूह।

Character
विशेषण
किसी शब्द या भाषिक इकाई का निजतासूचक गुण।

Circularity
वृत्तपरकता (परिभाषा की)
शब्द की वह परिभाषा जो संबंधित शब्द के उल्लेख पर आधारित हो। उदाहरणार्थ 'सुन्दर' शब्द की परिभाषा 'सुन्दरता' शब्द के द्वारा और 'सुन्दरता' शब्द की परिभाषा 'सुन्दर' शब्द के द्वारा दी जाय। जैसे- 'सुन्दर' = वह व्यक्ति जिसमें सुन्दरता हो और 'सुन्दरता' = सुन्दर व्यक्ति का अभिलक्षण। इस प्रकार की परिभाषा में संबंधित वस्तु की विशेषताओं की निजता का बोध नहीं होता।

Citation
उल्लेख
शब्द के किसी अर्थ को स्पष्ट करने या किसी प्रयोग के समर्थन में वास्तविक प्रयुक्त अंश का किसी पाठ से दिया गया उद्धरण।

Class
वर्ग
समानगुण, प्रकार्य आदि सूचक इकाइयों का समूह।

Classification
वर्गीकरण
पदार्थों को उनकी विशेषताओं के आधार पर अलग अलग समूहों में बाँटना। कोश विज्ञान के संदर्भ में कोशों को विभिन्न आधारों पर विभाजित करना। जैसे- 'भाषा के आधार पर 'एक भाषा कोश', द्विभाषा कोश', 'बहुभाषा कोश', आदि।


logo