logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Technical Definition
तकनीकी परिभाषा
पदार्थ की ऐसी परिभाषा जिसका संबंध किसी तकनीकी या विज्ञान के क्षेत्र से हो। जैसे 'जल' शब्द की परिभाषा देना कि 'ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन के आनुपातिक मिश्रण से निर्मित तरल पदार्थ'।

Total Definition
संपूर्ण परिभाषा
पदार्थ की ऐसी परिभाषा जिसमें उस पदार्थ से संबंधित सभी सामान्य एवं विशिष्ट विशेषताओं का विवरण हो।

Technical Dictionary
तकनीकी कोश
ऐसा कोश जिसमें संगृहीत शब्द, विज्ञान अथवा तकनीकी विषयों से संबंधित हों। इस कोश में तकनीकी शब्दों की परिभाषा, व्याख्या आदि रहती है।

Translational Equivalent
अनुवादनीय समतुल्य
समतुल्य जो स्रोत भाषा से लक्ष्य भाषा में किए गए अनुवाद में ठीक-ठीक प्रयुक्त हो जाते हैं।

Total Relational
संपूर्ण अर्थ
शब्द का अर्थ जिसमें समस्त अर्थ घटकों (वाच्यार्थ, संपृक्तार्थ, अनुप्रयोग परिधि) का समावेश हो।

Transferred Relational
संक्रमित अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो शुरू में आलंकारिक हो किन्तु अधिक प्रयोग से सामान्य अर्थ के समान हो जाए। जैसे- 'आँख' शब्द का अर्थ प्राणी के एक विशेष अंग से है। 'सुई' के छेद के लिए आँख कहना (सुई की ऑख) 'आँख' का संक्रमित अर्थ है।

Technical Sense
तकनीकी आशय
विशेष विषय क्षेत्र से संबंधित आशय।

Total Sense
संपूर्ण आशय
शब्द से अभिव्यक्त समस्त आशयों का योग।

Transferred Sense
संक्रमित आशय
शब्द का वह आशय जो शुरू में आलंकारिक हो किन्तु अधिक प्रयोग से सामान्य आशय के समान हो जाए। जैसे- 'आँख' शब्द का आशय प्राणी के एक विशेष अंग से है। 'सुई' के छेद के लिए 'आँख' कहना (सुई की आँख) 'आँख का संक्रमित आशय है।

Taboo (Word)
वर्जित (शब्द)
ऐसे शब्द जिनका प्रयोग सामान्यतया समाज में अशिष्ट, अशोभनीय, या अमांगलिक समझा जाता है। जैसे शरीर के विशिष्ट अंगों व क्रियाओं से संबंधित शब्द।


logo