logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Historical Dictionary
ऐतिहासिक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के वर्तमान रूप व अर्थ का उनके मूल या आदि रूप तक हुए परिवर्तन को प्रस्तुत किया जाए।

Hapax
प्रथम प्रयुक्त मात्र
वह शब्द जो पहली बार किसी के द्वारा प्रयोग किया गया हो। किसी पाठ में तितली के साथ प्रयुक्त किया गया शब्द 'तितला' 'hapax' है।

Head Word
प्रधान शब्द
प्रविष्टि का प्रथम शब्द।

Homographs
समलेख
समान वर्तनी एवं भिन्न उच्चारण वाले लिखित शब्द। जैसे- अंग्रेजी 'read' (रीड) और 'read' (रेड)।

Homonym
समनाम (शब्द)
शब्द जिनमें रूपगत समानता किन्तु अर्थगत भिन्नता हो। जैसे कनक = धतूरा, कनक = स्वर्ण।

Homonymous
समनामी
देखिए- 'homonym'।

Homonymy
समनामता
शब्दों के समान होने की स्थिति।

Homophone
समस्वन
ऐसे शब्द जिनकी वर्तनी भिन्न हो किन्तु उच्चारण समान हो। जैसे- अंग्रेजी 'night' और 'knight'।

Homophony
समस्वनता
समस्वन होने की स्थिति। देखिए- 'homophone'।

Hyperformal
उच्च औपचारिक
देखिए- 'use'।


logo