logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Reference Dictionary
संदर्भ कोश
ऐसा कोश जिसमें भाषा के मानक रूप के अलावा उसके विभिन्न क्षेत्रीय और सामाजिक रूपों के शब्दों का भी समावेश हो। इस कोश में उस भाषा के मौखिक एवं लौकिक साहित्य से प्राप्त शब्द भी रहते हैं।

Restricted Dictionary
परिसीमित कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी विशिष्ट वर्ग के लोगों के प्रयोगार्थ शब्दों का समावेश किया गया हो। प्रत्येक विशिष्टि कोश, परिसीमित कोश है।

Reverse Dictionary
अन्त्यक्रम कोश
वह कोश जिसमें प्रविष्टि नियोजन का क्रम शब्द के प्रथम वर्ण के अनुसार न होकर अन्तिम वर्ण के अनुसार होता है।

Reduced Encyclo Paedia
संकुचित प्रविष्टि
देखिए- 'ellipsis'।

Referential Collocational
समुद्देश्यगत / समुद्दिष्ट
शब्द के सामान्य अर्थ घटकों पर आधारित अर्थ। 'denotative meaning'।

Relational
संबंधित अर्थ
वह अर्थ जो शब्द की व्याकरणिक विशेषताओं से अभिव्यक्त हो। देखिए- 'grammatical meaning'।

Range Of Application
अनुप्रयोग परिधि
शब्द के वाच्यार्थ एवं सम्पृक्तार्थ के अतिरिक्त उसके प्रयोग का क्षेत्र। ऐसा हो सकता है कि समान वाच्यार्थ होने पर भी दो शब्दों की परिधि अलग हो जैसे- 'salary', 'stipend' का वाच्यार्थ (किए गए परिश्रम का पारिश्रमिक) समान होने पर भी दोनों का प्रयोग क्षेत्र अर्थात् अनुप्रयोग भिन्न है।

Rection
वाक्यात्मक अन्विति
विभिन्न वाक्यांशों के मध्य का लिंग वचन आदि की दृष्टि से सामंजस्य।

Referential Theory
समुद्देश्यता सिद्धान्त
अर्थ का वह सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि निर्दिष्ट वस्तु और निर्देशक ध्वनि समूह अर्थात शब्द के मध्य कोई सीधा संपर्क नहीं है। निर्दिष्ट वस्तु और शब्द को परस्पर संबधित करने वाला तत्व संदर्भ या संकल्पना है।

Register
प्रयुक्ति
एक विशेष विषय क्षेत्र से संबंधित शब्दावली एवं वाक्यावली। जैसे- बैंकों में प्रयुक्त विशिष्ट शब्दावली / वाक्यावली (cheque, pay in slip, debit, credit आदि।)


logo