logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Encyclopaedic Definition
विश्वकोशीय परिभाषा
पदार्थ की ऐसी परिभाषा जिसमें उस पदार्थ की रचना, प्रयोग, गुण आदि का उल्लेख हो। संस्कृति-निष्ठ शब्दों की परिभाषा में इस प्रकार के विवरण की संभावना अधिक रहती है।

Encyclopaedic Dictionary
ज्ञानपरक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों की भाषिक जानकारी के साथ भषिकेतर (संबंधित पदार्थों की रचना, प्रयोग आदि) जानकारी भी दी जाए।

Etymological Dictionary
व्युत्पत्ति कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के वर्तमान रूप से उनके मूल या आदि रूप तक का विकास दिखाया गया हो।

Etymological Dictionary
व्युत्पत्तिपरक और तुलनात्मक कोश
वह कोश जिसमें एक से अधिक सजात भाषाओं के शब्दों का तुलनात्मक रूपगत विकास दिखाया गया हो।

Exegatic Dictionary
व्याख्यात्मक कोश
वह कोश जिसमें किसी लेखक की किसी एक रचना / उसकी सभी रचनाओं या एक से अधिक लेखकों की रचनाओं में आए हुए समस्त शब्दों का समावेश हो।

Echo Word
प्रतिध्वनि शब्द
वह शब्द जो ध्वनि के अनुकरण पर बनाया गया है। जैसे- बिल्ली की आवाज के अनुकरण पर बनाया गया शब्द- 'म्याऊँ'।

Ellipsis
पदलोप / अध्याहार
बहुशब्दीय कोशीय इकाई से कालान्तर में हुआ किसी एक अंश का लोप, जिससे वह पद संकुचित छोटा या न्यून हो जाय।

Empty Word
रिक्तशब्द
शब्द जिसका धारणात्मक अर्थ नहीं होता, उसका मात्र व्याकरणिक अर्थ होता है। जैसे- अंग्रेजी 'the', 'to', 'for' आदि।

Encyclo Paedia
विश्वकोश / ज्ञानकोश
एक ऐसी पुस्तक जिसमें पदार्थों से संबधित जानकारी (उनकी रचना, प्रकार, प्रकार्य, प्रयोग आदि) प्रस्तुत की जाती है। समस्त विश्व के ज्ञान का भण्डार होने के कारण इसे 'विश्वकोश' या 'ज्ञानकोश' कहा जाता है।

Entry Encyclo Paedia Ies
प्रविष्टि
कोश में संगृहीत किया जाने वाला शब्द।


logo