logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Normative Dictionary
आदर्श कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के शुद्ध लेखन, उच्चारक, व्याकरणिक प्रयोग तथा अर्थ आदि का शुद्ध रूप दिया गया हो। इस कोश में भाषा की श्रेष्ठ रचनाओं के वास्तविक उद्धरणों का अधिक प्रयोग रहता है।

Near / Partial
आंशिक समनाम
जिन शब्दों में आंशिक रूपगत समानता हो किन्तु अर्थगत भिन्नता हो। जैसे- दिन = दिवस और दीन = दयनीय।

Narrowed Collocational
संकुचित अर्थ
जब शब्द के प्रयोग का क्षेत्र मूल क्षेत्र की अपेक्षा संकुचित हो जाय। जैसे-संस्कृत 'मृग' मूल अर्थ = समस्त पशु, हिन्दी 'मृग' = 'एक विशेष पशु' हिरन।

Notional Collocational
धारणात्मक अर्थ
संबंधित पदार्थ का संकल्पनापरक अर्थ।

Narrowed Meaning
संकुचित अर्थ
देखिए- 'meaning'।

Neologism
अभिनव शब्द / अभिनव प्रयोग
नए शब्दों का निर्माण या किसी शब्द का नए अर्थ में प्रयोग।

Nested
नीड़ बद्ध
प्रविष्टि में प्रधान शब्द देने के पश्चात् उस शब्द से संबंधित अन्य जुड़ा हुआ शब्द। जैसे इस प्रविष्टि 'nested' के अन्तर्गत नीचे दिए गए ∼ elements, ∼ entry ∼ item शब्द नीड़ बद्ध हैं।

Nested Elements
नीड़ बद्ध तत्त्व
वे सभी शब्द जो प्रधान शब्द से संबंधित होने के कारण, प्रधान शब्द से '∼' द्वारा नीड़ बद्ध किये जाते हैं।

Nested Entry
नीड़ बद्ध प्रविष्टि
प्रधान शब्द की प्रविष्टि के पश्चात् उससे संबंधित शब्द की दी हुई प्रविष्टियाँ। देखिए- 'nested'।

Nested Items
नीड़ बद्ध इकाई
देखिए = 'nested elements'।


logo