logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Orthographical Dictionary
वर्तनी कोश
वह कोश जो शब्द के उच्चारण के साथ उसकी वर्तनी की जानकारी देता हो। इसमें आवश्यकतानुसार शब्द के बलाघात, तान और अनुतान का भी वर्णन रहता है।

Oblique Form
तिर्यक रूप / विकारी रूप
नाम पद का वह रूप जिसका वाक्य में क्रिया के साथ सीधा संबंध नहीं होता। इस रूप के साथ पद परप्रत्यय का प्रयोग होता है। (oblique form : : direct form)

Occasional Collocational
प्रासंगिक अर्थ
1. शब्द का ऐसा अर्थ जो उसके प्रयोग के प्रसंग या संदर्भ से अभिव्यक्त हो
2. शब्द का ऐसा अर्थ जो विरल प्रयोग पर आधारित हो अर्थात् जो सामान्य रूप से प्रयुक्त न होता हो।

Original Collocational
मूल अर्थ
देखिए- 'basic meaning'।

Obsolete
अप्रचलित / अप्रयुक्त
वह शब्द जो भाषा के तत्कालीन प्रयोग में न हो।

Occasional Meaning
प्रासंगिक अर्थ
देखिए- 'meaning'।

Occasional Use
विरल प्रयोग
देखिए- 'use'।

Occurrence
घटन
शब्द के प्रयुक्त होने की स्थिति।

Onomasiology
नाम अध्ययन
व्यक्तिनामों का अध्ययन, विशेषकर उनका ऐतिहासिक अध्ययन।

Opposites
विरुद्ध / विरुद्धार्थीं
शब्द जो परस्पर विपरीत या भिन्न अर्थ देते हों।


logo