logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Free Combination
मुक्त संबंध समूह
शब्दों का ऐसा समूह जो वक्ता द्वारा विषय के अनुकूल बनाया जाता है। इस प्रकार के समूह का अर्थ वही होता है जो स्वतंत्र शब्दों का सम्मिलित अर्थ होता है। जैसे- अंग्रेजी 'angry young man' या हिंदी 'चंचल चतुर महिलाएँ'।

False Etymology
भ्रामक व्युत्पत्ति
रूप एवं अर्थ की समानता के आधार पर शब्द की व्युत्पत्ति या मूल रूप से संबंधित धारणा, जो वास्तव में सही न हो।

Folk Etymology
लौकिक व्युपत्ति
शब्दों की व्युत्पत्ति के संबंध में लोक प्रचलित धारणा, जिसका कोई तर्क संगत आधार न हो।

False Friends
भ्रांत मित्र
विभिन्न भाषाओं में पाए जाने वाले वे शब्द जो रूप की दृष्टि से समान लगते हों किन्तु प्रयोग की दृष्टि से भिन्न हों। जैसे- हिंदी 'शिक्षा' = 'ज्ञान प्राप्ति' और मराठी 'शिक्षा' = 'दण्ड'। हिंदी 'बाल कल्याण' = 'बच्चों का विकास' और मलयालम 'बाल कल्याण' = बाल विवाह।

Flora And Fauna
वन-जीव समूह
समस्त वनस्पति जगत (पेड़, पौधे, लताएँ, फूल, पत्ते आदि) और समस्त प्राणी जगत (पशु, पक्षी, जन्तु, कीट आदि)।

Form
रूप
किसी भी भाषिक इकाई का ध्वन्यात्मक आकार या ध्वन्यात्मक रचना।

Free Form
मुक्त रूप
शब्द का वह रूप जो बिना किसी अन्य रूप की सहायता के प्रयुक्त हो सकता है।

Formal
1. रूप संबंधी
देखिए- 'form'।
2. औपचारिक
देखिए- 'use'।

Format
प्रारूप
कोश की आकृति, प्रविष्टियों तथा उपप्रविष्टियों का नियोजन एवं प्रस्तुतीकरण आदि संबंधी निर्धारित रूप रेखा।

Frequency Count
आवृत्ति गणना
किसी शब्द के प्रयोग घटन की गणना।


logo