logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Reference Dictionary
संदर्भ कोश
ऐसा कोश जिसमें भाषा के मानक रूप के अलावा उसके विभिन्न क्षेत्रीय और सामाजिक रूपों के शब्दों का भी समावेश हो। इस कोश में उस भाषा के मौखिक एवं लौकिक साहित्य से प्राप्त शब्द भी रहते हैं।

Restricted Dictionary
परिसीमित कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी विशिष्ट वर्ग के लोगों के प्रयोगार्थ शब्दों का समावेश किया गया हो। प्रत्येक विशिष्टि कोश, परिसीमित कोश है।

Reverse Dictionary
अन्त्यक्रम कोश
वह कोश जिसमें प्रविष्टि नियोजन का क्रम शब्द के प्रथम वर्ण के अनुसार न होकर अन्तिम वर्ण के अनुसार होता है।

Special Dictionary
विशिष्ट कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी विशेष उद्देश्य के लिए शब्दों का समावेश हो। जैसे- 'पर्याय कोश' 'वर्णाक्षर कोश' आदि।

Synchronic Dictionary
एककालिक कोश
ऐसा कोश जिसमें समसामयिक अथवा काल विशेष के शब्दों का समावेश हो तथा शब्दों से संबंधित जानकारी तत्कालीन प्रयोग से संबंधित हो (synchronic dictionary' : : diachronic dictionary)।

Systemic Dictionary
संकल्पना-व्यवस्था कोश
देखिए- 'ideological dictionary'।

Technical Dictionary
तकनीकी कोश
ऐसा कोश जिसमें संगृहीत शब्द, विज्ञान अथवा तकनीकी विषयों से संबंधित हों। इस कोश में तकनीकी शब्दों की परिभाषा, व्याख्या आदि रहती है।

Dictionary Of Technical Terms
पारिभाषिक कोश / तकनीकी शब्द कोश
वह कोश जिसमें किसी विशेष विषय के तकनीकी शब्दों का समावेश हो।

Dictionary Scriptorium
कोश लेखागार / प्रविष्टि लेखागार
कोश की प्रविष्टि कार्डों के संग्रह को सुरक्षित रखने का स्थान।

Diagram
रेखाचित्र
किसी वस्तु के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए बनाई गई रेखाएँ।


logo