logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Historical Dictionary
ऐतिहासिक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के वर्तमान रूप व अर्थ का उनके मूल या आदि रूप तक हुए परिवर्तन को प्रस्तुत किया जाए।

Ideological Dictionary
धारणापरक कोश
वह कोश जिसमें प्रविष्टियों की व्यवस्था संकल्पना, विचार, भाव आदि के अनुक्रम से की गई हो। देखिए- 'conceptual dictionary'।

Ideographical Dictionary
धारणापरक लेखन कोश
वह कोश जिसमें ऐसे लिपि-प्रतीकों का समावेश हो जो लिपि प्रतीक, ध्वनि विशेष को अभिव्यक्त करने के बदले एक पूरी धारणा अभिव्यक्त करते हों। यह एक प्रकार का चित्र-लिपि कोश है।

Linguistic Dictionary
भाषिक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों की भाषिक (उच्चारण, परिभाषा, व्युत्पत्ति, व्याकरण आदि) जानकारी रहती है (linguistic : : encyclopacdic)।

Monolingual Dictionary
एक भाषा कोश
वह कोश जिसमें शब्द तथा उसका अर्थ (परिभाषा, व्याख्या आदि) एक ही भाषा में हो।

Learner'S Dictionary
अध्येता कोश / शिक्षार्थों कोश
वह कोश जो सामान्य रूप से अन्य भाषा सीखने वालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है तथा जिसमें शब्दों के प्रयोग पर अधिक ध्यान रहता है। इस कोश में शब्दों की भाषिकेतर जानकारी तथा निदर्शन की अधिक आवश्यकता रहती है।

Normative Dictionary
आदर्श कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के शुद्ध लेखन, उच्चारक, व्याकरणिक प्रयोग तथा अर्थ आदि का शुद्ध रूप दिया गया हो। इस कोश में भाषा की श्रेष्ठ रचनाओं के वास्तविक उद्धरणों का अधिक प्रयोग रहता है।

Orthographical Dictionary
वर्तनी कोश
वह कोश जो शब्द के उच्चारण के साथ उसकी वर्तनी की जानकारी देता हो। इसमें आवश्यकतानुसार शब्द के बलाघात, तान और अनुतान का भी वर्णन रहता है।

Professional Dictionary
व्यावसायिक कोश
वह कोश जिसमें किसी विशेष व्यवसाय से संबंधित शब्दों का समावेश हो।

Practical Dictionary
व्यावहारिक कोश
ऐसा कोश जिसमें सामान्य व्यवहार में आने वाले मानक शब्दों का समावेश हो।


logo