logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Comparative Dictionary
तुलनात्मक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों का विकास प्रस्तुत करते हुए सजात भाषाओं के शब्दों के तुलनात्मक विकास को प्रस्तुत किया गया हो।

Conceptual Dictionary
संकल्पनापरक कोश / संकल्पनानुसारी कोश
ऐसा कोश जिसमें प्रविष्टियों की व्यवस्था समानता रखने वाले भावों, विचारों, धारणाओं आदि के अनुक्रम से हों। इस प्रकार का कोश एक प्रकार का पर्यायवाची कोश होता है।

Diachronic Dictionary
कालक्रमिक कोश
वह कोश जिसमें एक ही भाषा के शब्दों में समय के दो भिन्न बिन्दुओं के बीच घटित विकास को दिखाया जाय, अर्थात् शब्दों के विकास क्रम का विवरण दिया जाए।

Dialect Dictionary
बोली कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी क्षेत्र विशेष या समूह विशेष की बोली के शब्दों का समावेश हो। सामान्य रूप से इस प्रकार के कोश में मानक भाषा के शब्दों के क्षेत्रीय विकल्पों एवं भिन्न अर्थ प्रयोगों का समावेश रहता है।

Descriptive Dictionary
वर्णांनात्मक कोश / विवरणात्मक कोश
ऐसा कोश जिसमें समसामयिक शब्दों का समावेश हो। (descriptive dictionary : : historical dictionary)।

Encyclopaedic Dictionary
ज्ञानपरक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों की भाषिक जानकारी के साथ भषिकेतर (संबंधित पदार्थों की रचना, प्रयोग आदि) जानकारी भी दी जाए।

Etymological Dictionary
व्युत्पत्ति कोश
वह कोश जिसमें शब्दों के वर्तमान रूप से उनके मूल या आदि रूप तक का विकास दिखाया गया हो।

Etymological Dictionary
व्युत्पत्तिपरक और तुलनात्मक कोश
वह कोश जिसमें एक से अधिक सजात भाषाओं के शब्दों का तुलनात्मक रूपगत विकास दिखाया गया हो।

Exegatic Dictionary
व्याख्यात्मक कोश
वह कोश जिसमें किसी लेखक की किसी एक रचना / उसकी सभी रचनाओं या एक से अधिक लेखकों की रचनाओं में आए हुए समस्त शब्दों का समावेश हो।

General Dictionary
सामान्य कोश
वह कोश जिसमें किसी भाषा के सामान्य शब्दों का समावेश हो तथा उन शब्दों से संबंधित संपूर्ण सामान्य जानकारी उपलब्ध हो। (general dictionary : : special dictionary)।


logo