logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Analysis
विश्लेषण
किसी विशेष उद्देश्य से कुछ निश्चित नियमों के आधार पर प्राप्त भाषिक सामग्री की जाँच, इकाइयों की परस्पर तुलना, वर्गीकरण आदि से संबंधित प्रक्रिया।

Anisomorphism
असमान अर्थ व्यवस्थाएँ
किसी भाषा के एक आशय के लिए दूसरी भाषा में एक से अधिक अभिव्यक्तियों की आवश्यकता हो या एक भाषा के एक से अधिक आशयों के लिए दूसरी भाषा में एक ही अभिव्यक्ति उपलब्ध हो। जैसे- हिंदी 'बाँह' + हाथ = तमिल 'काई'। हिंदी 'बाँह और 'हाथ' इन दोनों के लिए तमिल में एक ही शब्द है 'काई'।

Antinomy
विलोमार्थ
परस्पर विरुद्ध अर्थ। जैसे- 'छोटा / बड़ा' में 'छोटा' और 'बड़ा' का अर्थ परस्पर विरोधी है।

Antinym
विलोमार्थक
ऐसे शब्द जिनके अर्थ परस्पर विरोधी हों।
देखिए- 'antinomy'।

Antonymy
विलोमार्थकता
देखिए- 'antinomy'।

Appendix
परिशिष्ट
मुख्य सामग्री से संबंधित अतिरिक्त सूचना देने वाला सूचना-विवरण जो मुख्य सामग्री के अन्त में जोड़ दिया जाता है।

Applied Linguistics
अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान
भाषा अध्ययन के वे क्षेत्र जिनमें भाषाविज्ञान के नियमों का प्रयोग किया जाता है। अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान के कुछ मुख्य क्षेत्र हैं- भाषा शिक्षण, कोश निर्माण विज्ञान, अनुवाद विज्ञान, शैली विज्ञान आदि।

Archaic
पुरागत, कम प्रचलित
पुराना या बीते हुए समय का (शब्द या प्रयोग), जिसका प्रचलन बहुत कम हो गया हो तथा जिसका प्रयोग समसामयिक न समझा जाता हो। जैसे- 'राजगुरु'।

Archaism
पुरागत प्रयोग, कम प्रचलित प्रयोग
ऐसा प्रयोग जो समसामयिक न हो। देखिए 'archaic'।

Argot
गुप्त भाषा, विशिष्ट वर्ग की गुप्त भाषा
मूल रूप से चोरों की भाषा या चोर भाषा। भाषा का ऐसा रूप जो बाहर से सामान्य भाषा जैसा हो किंतु विशेष वर्ग के लोगों के लिए उसका विशिष्ट प्रयोग हो।


logo