काम चलाऊ सरकार नियमित मंत्रिमंडल के पदत्याग करने पर अगले मंत्रिमंडल का गठन होने तक जो सरकार शासन का कार्यभार संभालती है, उसे कामचलाऊ सरकार कहा जाता है। प्रायः पदनिवृत्त सरकार ही को शासन-कार्य चलाने का दायित्व सौंप दिया जाता है और तब वह कामचलाऊ सरकार कहलाती है। इसे मूल नीतियों संबंधी निर्णय लेने का अधिकार प्रायः नहीं होता।
Carpet bagging
कारपेट बैगिंग संयुक्त राज्य अमेरिका की संवैधानिक शब्दावली का एक पद जिसका अर्थ है कि जब कोई व्यक्ति अपने राज्य से बाहर दूसरे राज्य में प्रतिनिधि सभा के निर्वाचनों में प्रत्याशी होना चाहता है तो ऐसी प्रक्रिया को `कारपेट बैगिंग` कहते हैं और ऐसे व्यक्ति को `कारपेट बैगर` कहा जाता है।
Carpet crossing
पक्ष-परिवर्तन, दल-बदल यह शब्द नाइजीरिया की संसद-प्रणाली में दल-बदल की संज्ञा के रूप में प्रचलित है। वहाँ सरकारी तथा विरोधी पक्षों के लिए अलग-अलग गलीचे बिछे रहते हैं और जब कोई सदस्य अपने दल का त्याग कर विरोधी दल में मिलना चाहता है तो उसे गलीचा पार करना पड़ता है। दे. defection भी।
Cartel
1. उत्पादक संघ, कार्टेल 2. बंदी-विनिमय-पत्र 1. उत्पादक संघ, कार्टेल : निर्माताओं, व्यापारियों या उत्पादकों का स्वैच्छिक संघ। 2. बंदी-विनिमय-पत्र : युद्धबंदियों के संग व्यवहार, उनके विनिमय तथा अयुद्धकारी सबधों के नियमन के लिए दो युद्धकारी राष्ट्रों के मध्य लिखित समझौता।
Cartographic aggression
मानचित्रीय आक्रमण किसी राज्य द्वारा अपने अधिकृत मानचित्रों में किसी दूसरे, विशेषकर पड़ौसी, राज्य अथवा राज्यों के प्रदेश या प्रदेशों को अपना भूभाग दिखाना `मानचित्रीय आक्रमण` कहलाता है। उदाहरण के लिए, चीन के मानचित्रों में भारत भूमि के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों के भाग दिखाए गए हैं जिनके विरुद्ध भारत निरंतर आपत्ति करता आया है।
Caste system
वर्ण व्यवस्था, जाति व्यवस्था हिंदू समाज के अंतर्गत वह व्यवस्था जिसके अनुसार समस्त हिंदू समाज चार वर्गों-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र में विभाजित रहा है। ये जातियाँ जन्मजात हैं। इनके कार्य क्षेत्र अलग-अलग हैं और इनके पारस्परिक संबंध ऊँच-नीच के सिद्धांत पर आधारित हैं। इनमें शूद्रों का स्थान निम्नतम है और इन्हें अच्छूत माना जाता है। परन्तु यह व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। भारत का संविधान बिना किसी भेदभाव के सब व्याक्तयों को समानता का अधिकार प्रदान करता है और प्रत्येक व्यक्ति अपनी रुचि, योग्यता और प्रशिक्षण के अनुसार अपना व्यवसाय चुन सकता है।
Casting vote
निर्णायक मत किसी बैठक में किसी विषय के समर्थकों और विरोधियों के बराबर मत होने पर अध्यक्ष द्वारा विषय के पक्ष या विपक्ष में दिया गया ऐसा मत जिससे गतिरोध समाप्त हो जाए।
Casus belli
युद्ध-कारण यदि कोई राज्य किसी अन्य राज्य के विरुद्ध कोई ऐसा कार्य करता है जिससे उस राज्य को युद्ध घोषणा करने का अवसर या बहाना या औचित्य मिल जाए तो ऐसी घटना, परिस्थिति अथवा कार्य को युद्ध-कारण कहा जाता है।
Cataclysm
महाक्रांति राजनीतिक या सामाजिक व्यवस्था में उथल-पुथल लाने वाली या उसको भंग करने वाली महत्वपूर्ण एवं हिंसात्मक घटना या घटनाक्रम।
Catching the speaker's eye
अध्यक्ष की निगाह में आना; अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करना यदि संसद या विधान मंडल का कोई सदस्य भाषण करना चाहे तो वह अपने आसन से उठकर खड़ा हो जाता है और यह प्रयत्न करता है कि अध्यक्ष की निगाह उस पर पड़ जाए और उसे देखकर अध्यक्ष उसे बोलने की अनुमति दै। इस प्रकार सदस्य अध्यक्ष का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करता है।