प्रेषित वाणिज्य दूत, प्रेषित कांसुल कांसुली कार्य के लिए ही विशेष रूप से भेजे या नियुक्त किए गए अधिकारी जो प्रेषक राज्य के नागरिक ही होते हैं।
Consul general
महावाणिज्यदूत किसी कांसुलावास का सर्वोच्च पदाधिकारी।
Consultant
परामदर्शदाता ऐसा सलाहकार जिसे उसकी विशेषज्ञता के कारण किसी विशेष प्रयोजन अथवा समस्या के समाधान हेतु विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित अथवा तदर्थ नियुक्त किया जाता है।
Containment
परिरोधन नीति द्वितीय महायुद्ध के पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अपनाई गई वह नीति जिसका लक्ष्य साम्यवाद एवं साम्यवादी राज्यों के प्रसार को उनकी भौगोलिक सीमाओं तक सीमित करके रखना था। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए न केवल साम्यवादी राज्यों की सैनिक दृष्टि से घेराबंदी करने का प्रयास किया गया बल्कि उनसे संलग्न राज्यों के आर्थिक विकास के लिए भी खुलकर सहायता दी गई और उनकी प्रतिरक्षा के लिए सैनिक संगठनों का निर्माण किया गया। यह नीति शीतयुद्ध में एक महत्वपूर्ण कारक बन गई।
Contempt of court
न्यायालय-अवमान किसी न्यायालय या न्यायाधीश की सत्ता की जानबूझकर अवहेलना या उसके प्रति अपमानपूर्ण व्यवहार या उसके आदेश को मानने से इंकार करना। यह एक दंडनीय अपराध है।
Contempt of the House
सदन की अवमानना किसी व्यक्ति का सदन के सदस्य द्वारा विधायिका के किसी सदन या उसके किसी सदस्य की मानहानि करना या उसके कार्य में जानबूझकर बाधा डालना या उसके संबंध में अपमानजनक बातें कहना, लिखना या अन्य किसी प्रकार से सदन का अपमान करना। सदन इसके लिए स्वयं दंड दे सकता है। अनेक बार भारतीय लोक सभा ने सदन के अपमान के लिए व्यक्तियों को बुलाकर उनकी भर्त्सना की है।
Content analysis
विषय विश्लेषण विषय विश्लेषण अध्ययन की वह पद्धति है जिसमें किसी व्यक्ति विशेष अथवा समूह से साक्षात्कार द्वारा अथवा अन्य प्रकार से प्राप्त लिखित सूचनाओं का परीक्षण कर उस व्यक्ति या समूह की मनोवृत्ति के संबंध में सही ज्ञान प्राप्त किया जाता है। यह प्रधानतः परिणामात्मक पद्धति है।
Continental
महाद्वीपीय 1. ब्रिटिश द्वीपों से भिन्न, यूरोप महाद्वीप अथवा यूरोप के देशों का या उनसे संबंधित। 2. उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का या उससे संबंधित। 3. विश्व के किसी अन्य महाद्वीप से संबंधित।
Continental Congress
कांटीनेन्टल कांग्रेस स्वतंत्रता से पूर्व अमरिकी उपनिवेशों के प्रतिनिधियों की सभा जिसका सर्वप्रथम आयोजन उपनिवेशों के प्रति ब्रिटिश दुर्व्यवहार की भर्त्सना करने के लिए किया गया। इसकी पहली बैठक सन् 1774 में हुई थी जिसने अधिकारों के एक घोषणापत्र की रचना की। अगले वर्ष इसने स्वतंत्रता की घोषणा का प्रारूप तैयार किया। स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व इसी ने किया और सन् 1781 तक राष्ट्रीय सरकार के रूप से भी कार्य किया।
Continentalism
महाद्वीपवाद एक ही महाद्वीप के देशों में, राजनीतिक तथा आर्थिक संबंधों को उसी महाद्वीप तक सीमित रखने की नीति।