निगमवाद वह व्यवस्था अथवा सिद्धांत जिसके अनुसार पूरी अर्थव्यवस्था को राज्याधीन अनेक औद्योगिक एवं व्यावसायिक निगमों में संगठित कर दिया जाता है। ये निगम राजनीतिक प्रतिनिधित्व का आधार होते हैं तथा अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले व्यक्तियों एवं उनकी क्रियाओं का सामान्यतः नियंत्रण करते हैं। इटली में मुसोलिनी ने इसका उपयोग फासी दल का अधिनायकवाद स्थापित करने के लिए किया था।
Corps diplomatique (=diplomatic corps)
राजनयिक दूत संवर्ग किसी राज्य की राजधानी में प्रत्यायित विदेशी राजनयिक दूतों का समूह।
Corruption
भ्रष्टाचार सार्वजनिक जीवन के किसी क्षेत्र में किसी पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा किसी अनुचित लाभ के लिए अपने अधिकारों का दुरूपयोग या स्वार्थवश अपने नियमसम्मत कर्त्तव्यों की उपेक्षा, अवहेलना या उल्लंघन।
Cosmopolis
विश्वनगर विश्वव्यापी महत्व का ऐसा नगर अथवा महानगर जहाँ विभिन्न राष्ट्रों के नागरिक रहते हों।
Cosmopolitan
1. विश्ववादी, 2. विश्वजनीन विश्वप्रेमी, विश्वबंधुत्व की भावना से प्रेरित, राष्ट्रीय पक्षपात से रहित, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति; उदार स्वभाव -का व्यक्ति।
Cosmopolitanism
विश्ववाद, विश्वबंधुत्व 1. एक विश्व समाज का संगठन करने में आस्था रखनेवाला सिद्धांत। यह सिद्धांत विभिन्न प्रकार के परोपकारी जनहितैषी क्रियाकलापों एवं सामाजिक सुधारों में प्रकट होकर समस्त मानव जाति के कल्याण, कुशल मंगल, प्रगति तथा समृद्धि का महान उद्देश्य अपने सम्मुख रखता है। 2. अपने राज्य, प्रांत या क्षेत्र की सांस्कृतिक अभिन्नता तथा अखंडता से ऊपर उठकर अन्य राज्यों तथा क्षेत्रों की सांस्कृतिक विशेषताओं, प्राप्तियों एवं उपलब्धियों का आदर करने वाला सिद्धांत।
Council of Europe
यूरोपीय परिषद् यूरोप के राष्ट्रों का आपसी सहयोग के लिए स्थापित एक राजनीतिक संगठन जिसमें प्रतिरक्षा विषय शामिल नहीं है। इसली स्यापना सन् 1945 में हुई थी और इसके सभी सदस्य पश्चिमी यूरोप के राज्य हैं। अब यह यूरोपीय संसद के रूप में परिवर्तित हो गई है। इसका मुख्यालय स्टासबर्ग (फ्रांस) में है।
Council of States
राज्य सभा दे. Rajya Sabha.
Counsellor
परामर्शद, काउंसलर एक राजनयिक अधिकारी जिसका दर्जा राजदूत से नीचे होता है। इस प्रकार का अधिकारी सांस्कृतिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक, सैनिक आदि विशिष्ट कार्यों के लिए दूतावास में नियुक्त किया जाता है।
Counter offensive
प्रत्याक्रमण प्रत्याक्रमण किसी राज्य की सेना द्वारा उस समय किया जाता है जब उसे अपना बचाव करने के सिलसिले में शत्रु की महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति को नष्ट करना अभिष्ट हो। ऐसा करने में स्वयं आगे बढ़कर आक्रमण करना भी सम्मिलित होता है।