logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Civil embargo
असैनिक व्यापार-प्रतिषेध सरकार द्वारा अपने राज्य के वाणिज्यिक जहाज़ों के गमनागमन पर लगाया गया प्रतिबंध।

Civil equality
नागरिक समता राज्य में सभी नागरिकों को समान अधिकार एवं अवसरों की प्राप्ति। इस सिद्धांत के अनुसार शासन एवं कानून की दृष्टि में सभी नागरिक समतापूर्ण व्यवहार के पात्र होते हैं और किसी के साथ जाति, धर्म, वर्ण, क्षेत्र, निवास आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

Civil liberty
नागरिक स्वतंत्रता संविधान अथवा विधि में उल्लिखित वे अधिकार जिनका उद्देश्य व्यक्तियों, उनके विचारों एवं संपत्ति को मनमाने शासकीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से संरक्षण प्रदान करना होता है। इन स्वतंत्रताओं पर केवल उस दशा में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं जब उनका व्यक्तियों या व्यक्ति समूहों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा हो अथवा जब ये प्रतिबंध सार्वजनिक हित में आवश्यक हों।

Civil list
1. सिविल लिस्ट, 2. अधिकारी सूची 1. ब्रिटेन तथा अन्य राजतंत्रों में, वर्ष के प्रारंभ में, राजकुल के सदस्यों के व्यक्तिगत और घरेलू व्यय के लिए विनियोजित धन राशि की सूची। 2. राज्य के असैनिक सार्वजनिक अधिकारियों की सूची।

Civil rights
नागरिक अधिकार संगठित राजनीतिक जीवन के लिए संविधान अथवा विधि द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं स्वतंत्रताएँ जिनका लक्ष्य नागरिकों के लिए स्वस्थ नागरिक जीवन में भाग ले सकना संभव बनाना है। इनका उल्लंघन होने पर नागरिक न्यायालय की शरण ले सकता है। यद्यपि कई बार नागरिक स्वतंत्रताओं तथा नागरिक अधिकारों को पर्याय के रूप में प्रयुक्त किया जाता है परन्तु दोनों में भेद यह है कि स्वतंत्रताएँ मूलतः राज्य के ऊपर नकरात्मक प्रतिबंध हैं जबकि अधिकार राज्य के लिए सकारात्मक आदेश हैं।

Civil service commission
असैनिक सेवा आयोग, सिविल सेवा आयोग किसी राज्य की सरकार द्वारा गठित वह आयोग जो विभिन्न प्रशासकीय विभागों, प्रभागों तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों इत्यादि में शासन-कार्य के सुचारु संचालन के लिए स्वतंत्र प्रतियोगिता परीक्षाओं आदि के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक तथा तकनीकी कर्मचारियों का योग्यता के आधार पर चयन करता है।

Civil service (= administrative services)
प्रशासनिक सेवाएँ; सार्वजनिक कर्मचारीवर्ग, असैनिक-सेवा किसी राज्य के वे अधिकारी एवं कर्मचारी जो नियमित वेतनभोगी तथा अराजनीतिक होते हैं जिसका चयन निष्पक्षतापूर्वक प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा किया जाता है और जो स्थायी रूप से नियुक्त किए जाते हैं। सैनिक कर्मचारी व अधिकारी इनमें शामिल नहीं होते।

Civil society
नागरिक समाज मानव की वह अवस्था जो राज्य की उत्पत्ति विषयक सामाजिक समझौते के सिद्धांत के समर्थकों ने सामाजिक समझौते से उत्पन्न हुई दशा बताई है। इस अवस्था में प्रवेश करने के परिणामस्वरूप मानव अपनी आदिम असंगठित अवस्था का परित्याग कर देता है और एक संगठित सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन अपनाता है। इस प्रकार राजनीतिक व्यवस्था का प्रादुर्भाव होता है और व्यक्तिगत सुरक्षा, शांति तथा कुशल प्रशासन के लिए राजनीतिक सत्ता व्यक्ति-विशेष अथवा व्यक्तियों के समूह को सौंप दी जाती है।

Civil war
गृहयुद्ध एक ही देश या राष्ट्र के विभिन्न समूहों, गुटों या दलों में सत्ता पाने के लिए सशस्त्र संग्राम।

Civitas (city)
नगर दे. City-state


logo