राष्ट्रमंडल, कॉमनवेल्थ स्वतंत्र राष्ट्रों का एक ऐसा संघ जिसके सदस्य किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य के अंग थे और जो अब पूरी तरह प्रभुतासंपन्न हैं। ब्रिटेन के सम्राट या सम्राजी को राष्ट्रमंडल का प्रतीकात्मक अथ्यक्ष माना जाता है। संप्रति इसके सदस्यों की संख्या 50 है।
Communal electorate
सांप्रदायिक निर्वाचक वर्ग विशेष रूप से भारत में अंग्रेजी शासनकाल में प्रचलित एक प्रकार की निर्वाचन पद्धति जिसके अंतर्गत प्रमुख संप्रदाय-यथा, हिंदू (सामान्य), मुसलमान, सिख-अपने प्रतिनिधि पृथक रूप से चुनते थे।
Communalism
सांप्रदायिकता, सांप्रदायिकतावाद किसी धर्म या संप्रदाय विशेष के ही हितों पर बल देने वाली विचारधारा एवं आचरण। वह गुट मानसिकता जो स्वयं को किसी धार्मिक संप्रदाय के ऊपर आधारित करती है लेकिन जिसका वास्तविक उद्देश्य संबद्ध गुट के लिए राजनीतिक शक्ति और संरक्षण प्राप्त करना होता है।
Communique
विज्ञप्ति सरकार द्वारा ज़ारी की गई किसी नीति संबंधी औपचारिक सूचना अथवा राजनीतिक वार्ता आदि का आधिकारिक विवरण।
Communist Manifesto
साम्यवादी घोषणापत्र काल मार्क्स तथा फ्रेडरिक ऐंजल्स द्वारा लिखित विख्यात नीतिघोष जिसका प्रकाशन फरवरी, 1848 में लंदन में हुआ। इसमें साम्यवाद के सिद्धांतों तथा कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है। साम्यवादी साहित्य में यह एक मूल या आधारभूत रचना मानी जाती है।
Community
समुदाय समान हितों वाले जैसे, धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक अथवा अथवा व्यावसायिक लोगों का ऐसा संगठित समूह जिनमें पारस्परिक सतत एवं बहुमुखी संसर्ग पाया जाए। इसके संगठन का आधार स्थानिक, राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय कोई भी हो सकता है। आज के युग में अंतर्राष्ट्रीय समाज को भी एक `समुदाय` की संज्ञा दी जा सकती है।
Comparative method
तुलनात्मक पद्धति राजनीतिशास्त्र के अध्ययन की वह पद्धति जिसमें किसी समस्या विशेष से संबंधित समस्त परिवेश एवं ज्ञातव्य तथ्यों को संकलित कर उनके विश्लेषण द्वारा किसी सामान्य निष्कर्ष पर पहुँचने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान काल में संविधानों और राजनीतिक व्यवस्थाओं का संस्थात्मक अध्ययन न करके उनके समस्त परिवेश के संदर्भ में उनका विश्लेषण करने की प्रवृत्ति पाई जाती है। इस प्रकार के विश्लेषण को तुलनात्मक पद्धति कहते हैं।
Comparative politics
तुलनात्मक राजनीति राजनीति विज्ञान में, अध्ययन का एक नवीन उपागम जिसके अंतर्गत राजनीति संस्थाओं का अध्ययन न करके उनमें व्याप्त अनौपचारिक प्रक्रियाओं, अंतःसंबंधों एवं भूमिकाओं का तुलनात्मक पद्धति से अध्ययन किया जाता है।
Compensation
मुआवज़ा, क्षतिपूर्ति राज्य द्वारा सार्वजनिक उद्देश्य के लिए वैयक्तिक संपत्ति का अधिग्रहण करने पर उस संपत्ति के मालिक को संपत्ति के साधारणतः बाजार मूल्य के बराबर दी जानेवाली राशि। यह नकद न दी जाकर बंधपत्र या किसी अन्य रूप में भी दी जा सकती है।
Composite state
सम्मिश्र राज्य विभिन्न राज्यों द्वारा संगठित एवं निर्मित एक संयुक्त, संयोजित या समिष्टक राज्य। दो या तीन पड़ौसी राज्यों द्वारा किसी सामान्य शत्रुराज्य का मुकाबला एवं विरोध करने, अपने हितों की रक्षा करने तथा विभिन्न लाभों और सुविधाओं की प्राप्ति के लिए निर्मित एक नई राजनीतिक इकाई। इसके चार स्वरूप पाए जाते हैं : (1) संघात्मक संघ: (2) वास्तविक संघ: (3) वैयक्तिक संघ: तथा (4) परिसंघ। उपर्युक्त (1) और (2) में संघ के घटकों का कोई अंतर्राष्ट्रीय अस्तित्व नहीं रह जाता और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोजनों के लिए संघ एक इकाई माना जाता है। इसके विपरीत (3) और (4) की स्थितियों में संघ के घटकों का अंतर्राष्ट्रीय अस्तित्व बना रहता है।