चेंबर आफ डेपूटीज़ विश्व के कुछ राज्यों विशेषकर, फ्रांस (तृतीय गणतंत्र) व इटली की राष्ट्रीय संसद का निचला अथवा जनप्रतिनिधित्व करने वाला सदन।
Chancellor
चांसलर 1. कुछ पश्चिम यूरोपीय राज्यों जैसे, जर्मनी और आस्ट्रिया का प्रधानमंत्री। 2. दूतावास का प्रधान सचिव। 3. विश्वविद्यालयों का प्रधान जो वास्तव में नाममात्र का होता है। राज्य के विश्वविद्यालयों में राज्य का राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों का नाममात्र का प्रधान होता है जिसे चांसलर कहते हैं। 4. ब्रिटेन में चांसरी न्यायालय का प्रधान।
Chancellor of the Exchequer
चांसलर आफ दि एक्सचैकर, इंग्लैंड का वित्त मंत्री ब्रिटिश मंत्रिमंडल का एक वरिष्ठ सदस्य जो वास्तव में वित्त मंत्री होता है।
Chancery
चान्सरी 1. किसी विदेशी दूत का कार्यालय। 2. न्यायपालिका के पुनःसंगठन से पूर्व ब्रिटेन का (लार्ड सभा को छोड़कर) सर्वोच्च न्यायालय जिसका अध्यक्ष लॉर्ड चांसलर कहलाता था। इस समय चांसरी ब्रिटेन के उच्च न्यायालय का एक प्रभाग बन गई है। उच्च न्यायालय में तीन प्रभाग अथवा खंड होते है-चांसरी, क्वीन्स बैंच प्रभाग तथा वसीयत, तालाब एवं समुद्री क्षेत्राधिकार संबंधी प्रभाग।
Charge d' affaires
कार्यदूत 1. किसी राजनयिक सेवा का वह अधिकारी जो राजदूत या मंत्री की अनुपस्थिति में दूतावास का कार्य संभालता है। 2. किसी देश में नियुक्त राजनयिक प्रतिनिधि जो राजदूत या मंत्री की नियुक्ति के अभाव में उस देश में राजनयिक कार्य करते रहते के लिए भेजा जाता है। राजनयिक प्रतिनिधियों की चार श्रेणियों में इसका स्थान निम्नतम होता है।
Charge sheet
आरोपपत्र वह ज्ञापन या पत्र जिसमें किसी व्यक्ति पर लगाए गए दोषों का ब्यौरा दिया जाता है।
Charisma
चमत्कार, करिश्मा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों में जनसाधारण को आकर्षित करने व उनका नेतृत्व करने का असाधारण व्यक्तित्व अथवा गुण।
Charter
अधिकार पत्र, चार्टर 1. अधिकार, मताधिकार अथवा विशेषाधिकार प्रदान करने वाला वह लिखित प्रलेख जो राज्य, राजा अथवा प्रधान शासक से प्राप्त हुआ हो। 2. संयुक्त राष्ट्र के संविधान को भी चार्टर कहते हैं। इसे सान फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य) में 51 राष्ट्रों के एक सम्मेलन (1945) में अपनाया गया था।
Chartism
चार्टिज्म, चार्टरवाद उन्नीसवीं शताब्दी में श्रमिक वर्गों की सामाजिक और औद्योगिक अवस्था को सुधारने के लिए इंग्लैंड के राजनीतिक सुधारकों के एक संगठन द्वारा अपनाए गए सिद्धांत तथा उनका कार्यान्वयन करने हेतु उसका व्यवहार।
Chauvinism
उत्कट राष्ट्रवाद इस शब्द की रचना शाविन नामक एक फ्रांसीसी सिपाही के नाम पर हुई है। वह नैपोलियन के प्रति अत्यधिक समर्पित था। अब यह शब्द अंध देशभक्ति या अपने वर्ग आदि के प्रति अत्यधिक निष्ठा के अर्थ में प्रयुक्त होता है।