नियंत्रण और संतुलन शक्ति पृथक्करण सिद्धांत को संशोधित करने वाला वह सिद्धांत जिसके अनुसार राज्य शक्ति तीन अंगों (कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका) में विभाजित हो परन्तु साथ ही, यह भी प्रावधान हो कि एक अंग दूसरे अंग को सीमित व संतुलित कर सके। इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान है जहाँ कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित होते हैं और राष्ट्रपति द्वारा की गई संधियाँ और नियुक्तियाँ सीनेट द्वारा अनुमोदित होती हैं। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस द्वारा पारित विधेयकों को संविधान के उपबंधों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में असंवैधानिक घोषित कर सकता है। इस प्रकार समस्त शासन व्यवस्था में शक्ति द्वारा ही शक्ति का परस्पर नियंत्रण एवं संतुलन किया जाता है।
Chief
मुख्य, प्रमुख किसी राजनीतिक दल, सरकारी कार्यालय या विभाग अथवा सरकारी संस्था का प्रधान अधिकारी।
Chief Election Commissioner
मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन आयोग का प्रधान। भारत में इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इसके वेतन, सेवा शर्ते, कार्यकाल आदि का निर्धारण संसदीय विधि के द्वारा किया जाता है। इस को कार्य़पालिका के हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए संविधान में वही संरक्षण प्रदान किया जाता है जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को प्राप्त होता है अर्थात् इसको संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्यों के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर ही राष्ट्रपति द्वारा अपदस्थ किया जा सकता है।
Chief executive
मुख्य कार्यपालक शासन के कार्यकारी अंग का वास्तविक प्रधान जैसे, भारत में प्रधानमंत्री और संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति।
Chief justice
मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय का प्रमुख अथवा अध्यक्ष जो प्रायः वरिष्ठता-क्रमानुसार ही चुना जाता है। इसे देश का प्रधान न्यायाधीश कहा जाता है। न्यायिक अधिकारों के अतिरिक्त इसे न्यायालय के प्रशासन संबंधी अधिकार भी प्राप्त होते हैं।
Chief minister
मुख्य मंत्री भारत के राज्यों में शासन के कार्यकारी अंग का प्रधान। कुछ अन्य देशों के राज्यों या प्रांतों में भी यह पद पाया जाता है। भारत में राज्य के मुख्यमंत्री की लगभग वही स्थिति है जो केंद्र में प्रधानमंत्री की। साधारणतया राज्यपाल उसके परामर्श के बिना या उसके विपरीत कोई कार्य नहीं कर सकता और उसका परामर्श राज्यपाल के लिए बाध्यकारी होता है।
Chief of staff
1. सेनाध्यक्ष 2. स्टाफ का अध्यक्ष चीफ स्टाफ 1. सेना के किसी अंग, शाखा, अथवा विभाग का प्रभारी अधिकारी। 2. संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति के निजी परामर्शदाताओं के प्रमुख को भी `चीफ ऑफ स्टाफ` कहते हैं।
Citizen
नागरिक किसी राज्य का वह व्यक्ति जिसका उस राज्य में जन्म हुआ हो या ऐसे माता-पिता ने उसे जन्म दिया हो जो उस राज्य के नागरिक हों अथवा जिसने उस राज्य के क़ानून के अनुसार ऐसे राज्य की नागरिकता प्राप्त कर ली हो। किसी राज्य में केवल नागरिकों को ही राजनीतिक अधिकार प्राप्त होते हैं। इनमें मताधिकार तथा निर्वाचनों में उम्मीदवार होने के अधिकार प्रमुख हैं।
Citizens' union
नागरिक संघ अनेक लोकतांत्रिक राज्यों में नागरिकों के अधिकारों एवं स्वतंत्रताओं के रक्षार्थ समय-समय पर उनके स्वैच्छिक संगठन स्थापित होते रहे हैं। इस समय भारत में अनेक ऐसे संगठन कार्यरत हैं जैसे हिंदुस्तानी आंदोलन, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी आदि। अमेरिका में भी इस प्रकार के अनेक संगठन हैं जैसे अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन, सिविल सर्विस रिफार्म लीग, अरबन लीग आदि।
City council
नगर परिषद् नगर का विधायी निकाय जिसे कर लगाने, निधि विनियोजन, नगर निगम के कार्य संचालन तथा उपनियम बनाने के अधिकार प्राप्त होते हैं। विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी नगर की सरकार जिसे विधि निर्माण, अध्यादेश प्रवर्तन तथा करारोपण आदि के अधिकार होते हैं।