आहार-नाल का वह भाग जिसमें अंतश्चर्मी ऊतकों आस्तर होता है और जहां आम तौर पर पाचन तथा अवशोषण की क्रियाएँ होती हैं। ऐक्टिनोजोआ तथा अन्य गुहांत्र प्राणियों (सीलेन्टेरेटों) में यही प्रमुख पाचक गुहा होती है।
Mesentery
आंत्रयोजनी
कशेरुकियों में पर्युदर्या (पेरिटोनियम) की दोहरी परत जिसके द्वारा आमाशय, आंत्र, प्लीहा आदि प्रमुख अंतरंग पृष्ठ देहभित्ति से अथवा परस्पर लगे रहते हैं। कुछ अकशेरुकियों में देहभित्ति या आंतरगुहा (सीलेन्टेरोन) से. भीतर की ओर निकली हुई अरीय अनुप्रस्थ झिल्लियां या पट जो आंत्र को संभाले रहते हैं; जैसे एक्टिनोजोआ में ।
Mesoblast
मध्यकोरक
भ्रूण का मध्य कोशिका ऊतक जिसमें मध्योतक तथा मध्यजनस्तर शामिल हैं।
Mesoderm
मध्यजनस्तर
मध्यजनस्तर कोशिकाओं के सामान्य स्पर्शरेखीय विभाजन द्वारा उत्पन्न मध्य कोरकीय ऊतक जो निश्चित तौर पर मध्य कोशिका स्तर बन जाता है। मध्यजनस्तर से पेशियों, हृदय, रक्त कोशिकाओं, वसाकाय संयोजी ऊतकों तथा जनन अंगों के भागों का निर्माण होता है, जो बाह्यचर्म से निकले हुए नहीं होते।
Mesogloea
मध्यश्लेषस्तर, मेसोग्लिया
द्विस्तरीय प्राणियों (यानी स्पंजों तथा सीलेटेरेटों में ) बाह्यत्वचा तथा अंतस्त्वचा के बीच स्थित कोशिकाहीन श्लेषी परत।
Mesonephros
मध्यवृक्क, मेसोनेफ्रॉस
कशेरुकियों के भ्रूणीय वृक्क का वह भाग जो प्राक्वृक्क (प्रोनेफ्रोस) के पीछे स्थित और बाद में परिवर्धित होता है।
Mesonotum
मध्यवक्ष पृष्ठक
कीट वक्ष की मध्य पृष्ठकीय (tergal) पट्टिका जिससे पंखों की पहली जोड़ी लगी रहती है। उदा.-सपक्ष (pterygote) कीट।
Mesopleuron
मध्यपार्श्वक
सपक्ष कीटों का मध्यवक्षीय पार्श्व पृष्ठकांश (tergite) जिस पर उपस्थित कक्षांग गुहिका से मध्यवक्षीय टांग लगी होती है।
Mesotergum
मध्यपृष्ठक
कीटों का मध्यवक्षीय पृष्ठक जिस पर पंखों की पहली जोड़ी स्थित होती है।
Mesothorax
मध्यवक्ष
कीटों के वक्ष के तीन खंडों में से बीच का खंड, पक्षीय कीटों में वक्ष का द्वितीय खंड जिस पर पंखों की पहली जोड़ी लगी होती है।