logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mutability
उत्परिवर्तनशीलता
जीन या जीनप्ररुप में ऐसे नूतन लक्षण आने की प्रवृत्रि जो आनुवंशिक विसंयोजन या आनुवंशिक पुनः संयोजन के कारण नहीं होती।

Mutagen
उत्परिवर्तजन
रासायनिक अथवा भौतिक कर्मक जो डी.एन.ए. में परिवर्तन उत्पन्न करके उत्परिवर्तन की दर बढ़ा देता है।

Mutant
उत्परिवर्ती
जीव या कोशिका जिसमें उत्परिवर्तन हुआ हो; अथवा, जो उत्परिवर्तन के फलस्वरुप उत्पन्न हो; अथवा, जो उत्परिवर्ती जीन का वाहक हो और जिसके लक्षण प्ररुप में उसकी अभिव्यक्ति हो। यह वन्यप्ररुप से भिन्न होता है।

Mutation rate
उत्परिवर्तन दर
किसी दिए हुए विस्थल पर उत्परिवर्तन के होने की दर।

Mutation site
उत्परिवर्तन स्थल
गुणसूत्र का वह स्थल जहां डी.एन.ए. के क्षारक युग्म में परिवर्तन होते हैं।

Mutation
उत्परिवर्तन
संजीनी (जीनोमी) डी.एन.ए के न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम में होने वाला कोई वंशानुक्रमीय परिवर्तन। पर्यावरण के परिवर्तनों के प्रति जीन समुहों के अनुकूलन का आधार उत्परिवर्तन ही है। सामान्यतः किसी जाति के लिए उत्परिवर्तन का निम्न स्तर बना
रहना ही लाभकारी होता है क्योंकि अधिकांश उत्परिवर्तन हानिकारक होते हैं।

Muton
उत्परिवर्तेक
डी.एन.ए. की लघुतम इकाई जिसमें फेर बदल होकर उत्परिवर्तन पैदा हो सकता है। यह एकल न्यूक्लियोटाइड के तुल्य होता है।

Mutualism
सहोपकारिता
विभिन्न जातियों के दो जीवों का साथ-साथ रहना जिससे दोनों को परस्पर लाभ होता है। उदा. दीमक और उसके शरीर के अंदर रहने वाले कशाभी प्रोटोजोआ।

Mycetome
विपुंज, माइसीटोम
कोलियोप्टेरा और हेमिप्टेरा गण के अनेक कीटों में पूर्ण विकसित परिवर्ती रुप और आकार के माइसीटोसाइटों से बने अंग। माइसीटोसाइटों में विभिन्न रुपों के दो या उससे अधिक सूक्ष्मजीव, जैसे-यीस्ट, जीवाणु, प्रोटोजोआ होते हैं, जो अपने परपोषियों को जल में घुलनशील विटामिनों अथवा ऐमीनो-अथवा ऐमीनो-अम्लों की आपूर्ति करते हैं।

Mycetophagous(mycophagous)
कवकभोजी
कवकों का अशन करने वाली; मच्छर के समान, कोमल, फीके रंग की मक्खियाँ जिनके डिंभक अंधेरे और सीलन भरे स्थानों में रहते और कवकों का अशन करते हैं।


logo