स्थलीय कशेरुकियों के पश्चपाद में अंगुलियों और गुल्फ (टार्सस) के बीच का भाग। कीटों में गुल्फ की समीपस्थ संधि।
Metatergum
पश्चपृष्ठक
कीट के पश्चवक्ष को ढकने वाली पृष्ठीय क्यूटिकलीय पट्टिका।
Metazoa
मेटाज़ोआ
एककोशिक प्राणियों यानी प्रोटोज़ोआ को छोड़कर समस्त बहुकोशिक प्राणियों का समूह। शरीर में दो या अधिक परतें, वयस्क अवस्था में ऊतक व अंगों का विभेदन और तंत्रिका-तंत्र तथा आंत्र-गुहा की उपस्थिति इनके प्रमुख लक्षण हैं।
Microbe (micro-organism)
सूक्ष्मजीव
वह जीव जो केवल सूक्ष्मदर्शी की सहायता से ही देखा (परखा) जा सकता है। उदा.-कवक, जीवाणु, प्रोटोज़ोआ, आदि।
Microbial control
सूक्ष्म जैविक नियंत्रण, रोगाणवीय नियंत्रण
सूक्ष्मजीवों (रोगाणुओं) के प्रयोग से कीटों का नियंत्रण। रोगाणु आक्रमण, गुणधर्मों, आविषों, एंजाइमों तथा अन्य पदार्थों द्वारा अपना नियंत्रणकारी प्रभाव उत्पन्न करता है।
Microbial insecticide
सूक्ष्मजैविक कीटनाशी, रोगाणवीय कीटनाशी
रोगजनक सूक्ष्मजीव अथवा उससे उत्पन्न आविष जिसका उपयोग किसी कीट समष्टि के नियंत्रण के लिए किया जाता है।
Microbial pesticide
सूक्ष्मजैविक पीड़कनाशी, रोगाणवीय पीड़कनाशी
रोगजन्य समष्टियों अथवा परभक्षी सूक्ष्मजीवों की विरचना जो एक विशेष पीड़क-समष्टि की विरोधी होती है।
Microbial
सूक्ष्मजैविक
सूक्ष्मजीवों की क्रिया से जीव में रोगों की उत्पत्ति अथवा उनके द्वारा पारितंत्र में पोषक तत्वों का पुनःचक्रण।
Microbicidal
रोगाणुनाशी
वह कर्मक जो सूक्ष्मजीवियों को नष्ट करे, मार दे, अथवा निष्क्रिय कर दे जिससे कि वे प्रतिकृत न हों अथवा संख्या में बढ़ न सकें।
Microbiology
सूक्ष्मजैविकी, सूक्ष्मजीवविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें प्रोटोजोआ, शैवाल, जीवाणु विषाणु आदि ऐसे जीवों का अध्ययन किया जाता है जो केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखे जा सकते हैं।