ऐसा चाक्षुष यंत्र जो मात्र आंखों से न देखी जा सकने वाली छोटी वस्तुओं का लेन्सों के संयोजन से बना आवर्धित प्रतिबिंब दिखाता है। उदा.-सरल सूक्ष्मदर्शी, संयुक्त सूक्ष्मदर्शी, इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी, एक्स किरण सूक्ष्मदर्शी।
Microsome
सूक्ष्मकाय
राइबोसोमों से संबद्ध अंतर्द्रव्यीय जालिका के विखंडित टुकड़े।
Microspore
लघुबीजाणु
आवृतबीजियों में परागकणों के और टेरिडोफाइटों में युग्मकोद्भिदी प्रोथैलस के पूर्वगामी।
Microtome
माइक्रोटोम
जीवों अथवा ऊतकों को पतला काटने का उपकरण।
Microtrichium
सूक्ष्मरोमक
सूक्ष्म रोम जैसी सरचनाएँ जो मेकोप्टेरा तथा कुछेक डिप्टेरा के पंखों पर पाई जाती हैं। ये बहुत छोटे आवश्यक रोमों की तरह होते हैं, परंतु इनमें कोई आधारीय संधि नहीं होती है।
Microtubule organizing center
सूक्ष्म नलिका संगठन-केंद्र
ऐसी संरचना जिससे सूक्ष्मनलिकाएँ विस्तिरित (MTOC) होती हैं।
Microtubule
सूक्ष्मनलिका
अनेक पादप और जंतु कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में पाई जाने वाली नलिकाकार संरचनाएँ जो केवल इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से ही देखी जा सकती हैं। यह कोशिकाओं के भीतर कोशिका कंकाल के रुप में कार्य करती हैं और जटिल संरचनाओं जैसे पश्चमामिकाओं और समसूत्री तर्कु के रुप में व्यवस्थित होती हैं। सूक्ष्म नलिका की भित्ति सामान्यत 13 आदि तन्तुओं से बनी होती है जिसमें ट्यूबलिन अणुओं की लम्बी-लम्बी कतारें होती हैं।
Microvillus (pl.microvilli)
सूक्ष्मांकुर
उपकला कोशिका, विशेष रुप से आंत्र और वृक्ककों की सतह से निकली हुई छोटी अँगुली जैसे प्रक्षेप, जो कोशिका की सतह को बहुत अधिक बढ़ा देते हैं।
Mictic egg
मिश्र अंड
रॉटिफरों द्वारा अर्धसूत्रण क्रिया से उत्पन्न अगुणित अंडे जो नरों के रुप में परिवर्धित होते हैं।
Midbrain
मध्यमस्तिष्क
कशेरुकियों के भ्रूणीय मस्तिष्क के तीन खंडों में से बीच वाला भाग जो देखने-सुनने के संवेदों से संबंधित होता है।