किसी अणु का वह भाग जो विशिष्ट रासायनिक गुण वाला होता है।
Molar
चर्वणक
स्तनियों में कई जड़ों वाले दांत जो पीसने-चबाने के काम आते हैं। अर्गचर्वणक के विपरीत इनके स्थान पर पहले कोई दूध के दाँत नहीं होते।
Mole cricket
छछुंद झींगुर
ऑर्थोप्टेरा गण के कुल ग्राइलोटैल्पिडी का वह कीट जिसका शरीर भूरा और चपटा होता है। इसके अग्रपाद चपटे, अत्यधिक बढ़े हुए तथा दांत खोदने में सहायक होते हैं। ये भूमि में बिल बनाते हैं और पादपों की कोमल जड़ें खाते हैं। उदा.-ग्राइलोटाल्पा जाति।
Mole rat
छछुंदक
एक मध्यम आकार का चूहा जिसका सिर और शरीर 200 मि.मी. से कम तथा पूंछ जिसकी सिर और शरीर की तुलना में छोटी होती है। इसका प्राणिविज्ञानीय नाम नेसोकिया इन्डिका है। यह सामान्यतया पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों में पाया जाता है।
Molluscicide
मोलस्कनाशी, मृदुकवचीनाशी
सब्जियों की फसलों के मृदुकवची पीड़कों (घोंघे, स्लग आदि) पर नियंत्रण रखने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला पीड़कनाशी। उदा.-मेटाएल्डिहाइड, मीथियोकार्ब, कॉपर सल्फेट आदि।
Moniliform
मालाकार
मनिकाओं की माला के समान या नियमित अंतरालों पर संकीर्ण संरचना वाली श्रृंगिका।
Monitoring
मॉनीटरन, मॉनीटरिंग
कीटों के प्रादुर्भाव का पूर्वानुमान लगाने में आवश्यक परिवर्तों के मापन का एक प्रक्रम। ऐसा पूर्वानुमान कीट-प्रबंधन युक्तियों का एक महत्वपूर्ण घटक होता है क्योंकि कीट के आक्रमण के सही समय और उसके विस्तार के बारे में दी गई चेतावनी नियंत्रण-उपायों की दक्षता को बढ़ा सकती है।
Monocular(uniocular)
एकनेत्री (यूनीऑकुलर)
दृष्टि का ऐसा प्रकार जिसमें दोनों आंखों से बनने वाले प्रतिबिंब अलग-अलग रहते हैं, अर्थात् वे एक दूसरे की अतिव्याप्ति नहीं करते। दोनों आंखों के पार्श्वस्थ होने के कारण दृष्टि को किसी वस्तु पर एक साथ फोकस नहीं किया जा सकता। यह द्विनेत्री दृष्टि का विपरीत शब्द है। उदा. कैमीलियॉन।
Monoecious
उभयलिंगाश्रयी
ऐसा जीव जिसमें नर और मादा दोनों के जननांग मौजूद हों।