कीटों अथवा किसी भी जीव के अंगों के मानक मापकों का अध्ययन। यह अध्ययन वर्गीय विश्लेषण, आकारिकीय संरचनाओं और उनके उपांगों के वर्णन में लाभदायक होता है।
Mortality rate
मृत्यु दर
किसी नियत अवधि के दौरान परिक्षण-जीव की प्रति इकाई मृत्यु संख्या जिसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
Mortality
मर्त्यता, मृक्युदर
किसी जीव की समष्टि में मृत्यु का अनुपात।
Morula
मोरुला, तूतक
भ्रूणीय परिवर्धन में कोरक (ब्लोस्टुला) से पहले की अवस्था जिसमें विदलन (क्लीवेज) के फलस्वरुप बहुत से कोरकखंड (ब्लास्टोमियर) बन जाते हैं।
Moth
शलभ (मॉथ)
मुख्यतः रात को उड़ने वाले लेपिडॉप्टेरा गण के कीट; जिनका शरीर बड़ा और पुष्ट होता है। इनके पंख अपेक्षाकृत छोटे तथा विराम की स्थिति में शरीर पर क्षैतिज रुप में छत सी बनाते हैं अथवा उसे ढके रखते हैं। इनकी श्रृंगिकाएँ तंतुक अथवा परों (पिच्छों) के समान हो सकती हैं, परन्तु अंतिम छोरों पर यदा-कदा ही विवर्धिता होती हैं।
Motor nerve
प्रेरक तंत्रिका
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र या गुच्छिका (गैंग्लिऑन) से आवेग को सीधे पेशी अथवा किसी ग्रंथि में ले जाने वाली तंत्रिका।
Motor neuron
प्रेरक तंत्रिकोशिका
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की तंत्रिका कोशिका जो पेशियों को गति प्रारंभक आवेग (impulse) भेजती है।
Moult
निर्मोक
क्यूटिकल का त्याग।
Moulting (ecdysis)
निर्मोचन
कीटों अथवा क्रस्टेशियनों में क्यूटिकल के ढीले पड़ने और बाहर निकल जाने का आवर्ती प्रक्रम। इसके साथ-साथ नई क्यूटिकल का निर्माण चलता रहता है और प्रायः कायभित्ति तथा अन्य भागों में सरंचनात्मक परिवर्तन होते हैं।
Moulting gland(exuvial gland)
निर्मोचन ग्रंथि, निर्मोकी ग्रंथि
बाह्यत्वचा (अधिचर्म) की ऐसी ग्रंथियां जो संभवतः निर्मोक-द्रव अथवा तरल स्रावित करती हैं।