केवल एक ही जीव की उपस्थिति में तैयार संवर्ध के लिए प्रयुक्त।
Monozygotic
एकयुग्मजी, एकांडजी
एक ही निषेचित अंडे से उत्पन्न होने वाले यमजों के लिए प्रयुक्त।उदा. अभिन्न यमज
Morbidity
अस्वस्थता मृतप्राय: अवस्था; समुदाय की कुल समष्टि में रोगी व्यष्टियों की संख्या का अनुपात।
Mordant
रंगबंधक
पदार्थ जो अभिरंजक को स्थिर करता है; जैसे ग्राम अभिरंजन में आयोडीन। कशाभ अभिरंजन में रंगबंधक, काशाभ के व्यास को बढ़ा भी देता है, ताकि उसे सूक्ष्मदर्शी की सहायता से सरलता से देखा जा सके।
Moribund
मृतप्रायः, मरणसन्न
कीटनाशी की आविषालुता के कारण कीटों अथवा अन्य जीवों का लगभग मृतकवत् हो जाना।
Morph
रुप
व्यष्टिगत परिवर्तों में से एक - जिसके कारण बहुरुपता होती है।
Morphogenesis
संरचना विकास
जीवों के शरीर के अंगों तथा उनकी आकृति का उद्भव और परिवर्धन।
Morphology
आकारिकी, आकृतिविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों के रुप और संरचना का अध्ययन किया जाता है।