अलैंगिकतः उत्पन्न होने वाला अथवा उत्पन्न करने वाला जीव।
Monohybrid
एकसंकर
ऐसे जनकों (माता-पिता) से उत्पन्न संतति जिसमें केवल एक लक्षण की भिन्नता हो।
Monomorphism
एकरुपता
एक ही आकृतिक रुप में मिलने या परिवर्धन की विभिन्न अवस्थाओं में उसके रुप में परिवर्तन का न होना अथवा बहुत ही मामूली-सा परिवर्तन होना। यह बहुरुपता का विलोम है। उदा. किसी सामाजिक कीट की एकरुपी कर्मी उपजाति।
Monophagous
एकभक्षी, एकाहारी
वह जीव जो केवल एक ही विशिष्ट आहार को खाता है या किसी विशिष्ट परपोषी का परजीवी होता है। उदा.-कपास का वॉल बीविल।
Monophyly
एकस्रोतोद्भवता
समान या निम्न कोटि के निकटतम पूर्वज-वर्गक से एक या अधिक वंश परंपराओं के द्वारा किसी वर्गक की व्युत्पत्ति।
Monoploid
एकगुणित, मोनोप्लॉइड
गुणसूत्रों के एकल आधारभूत समुच्चय वाला व्यष्टि (जीव आदि)।
Monosome
मोनोसोम
प्रोटीन-संश्लेषण की आधारी इकाई। जिस में एम.आर.एन.ए. अणु के साथ राइबोसोम जुड़ा होता है। एक एम.आर.एन.ए. अणु के साथ एक से अधिक राइबोसोम जुड़ने पर पॉलिसोम बन जाता है।
Monosomy
एकसूत्रता
जीव की कायिक कोशिकाओं में गुणसूत्रों की वह दशा जिसमें द्विगुणित गुणसूत्र संख्या से एक गुणसूत्र कम पाया जाता है।
Monotremata
मोनोट्रिमैटा
अंडे देने वाले स्तनियों का गण जो कई लक्षणों में सरीसृपों से मिलता-जुलता है। चूचुकहीन स्तन-ग्रंथियाँ, वयस्क में श्रृंगी चोंच, अवस्कर का होना, और अंडप्रजक मादा, इनके विशिष्ट लक्षण हैं। उदा. कंटकी चींटीखोर और बत्तखचोंची प्लैटीपस (ऑर्निथोरिंकस)।
Monotreme
मोनोट्रीम, एकछिद्र
जीवित स्तनियों में सबसे आदिम गण के प्राणि जो, अन्य स्तनियों के विपरीत, अंडे देते हैं। बत्तख चोंची प्लैटीपस तथा कंटकी चीटीखोर इनके प्रमुख उदाहरण हैं।