कुछ प्राणियों द्वारा त्वचा की बाहरी परतों को समय-समय पर उतार फेंकने की क्रिया, जैसे साँप आदि सरीसृपों तथा अनेक कीटों में।
Mouth parts
मुखांग
आर्थ्रोपोडा संघ के प्राणियों में मुंह के चारों ओर अशन से संबंधित अनुबंध; जैसे लेब्रम, मैडिबल, मैक्सिला, लेबियम आदि।
Mucus
श्लेष्मा
प्राणियों में गाढ़ा, लसदार या चिकना तरल जो श्लेष्मा ग्रंथि या श्लेष्मा कला से निकलता है।
Mullerian duct
मुलेरी वाहिनी
केशरुकियों में भ्रूणीय मध्यवृक्कीय (मीसोनेफ्रिक) वाहिनी जो वयस्क मादा में अंडवाहिनी बन जाती है।
Multicellular
बहुकोशिक
एक से अधिक कोशिकाओं वाले जीवों के लिए प्रयुक्त। प्रोटोजोआ संघ को छोड़कर शेष सभी प्राणी इसी कोटि में आते हैं।
Multiline(resistance)
बहुवंशक्रमी प्रतिरोध
सामान्य किन्तु जीनप्ररुपतः भिन्न शुद्ध वंशक्रमों के मिलने से उत्पन्न प्रतिरोध।
Multiparasitism
बहुपरजीविता
एक परपोषी पर एक से अधिक जाति के परजीव्याभों की उपस्थिति जिसके कारण सामान्यतः कम आक्रामक जाति के परजीव्याम मर जाते हैं। उदा.-परजीवी डिप्टेरा।
Multiple alleles
बहु विकल्पी
विशेष जीन विस्थल पर के दो से अधिक विकल्पियी। दे. allele
Multivoltine
बहुप्रज
एक वर्ष में एक से अधिक बार अंडे या बच्चे देने वाला प्राणी। उदा. रेशम कीट, कुछ पक्षी।
Muscle cell
पेशी कोशिका
संकुंचनशील कोशिका जो रेखित पेशी, अरेखित पेशी और हृद्पेशी में पाई जाती हैं। इस प्रकार की सभी पेशियाँ संकुंचनशील ऐक्टिन और मायोसिन नामक प्रोटीन अणुओं द्वारा संकुचित होती हैं।कंकाल पेशी कोशिकाएँ प्रायः लंबे आकार की होती हैं इसलिए इन्हें पेशी-तंतु भी कहते हैं। इनमें ऐक्टिन और मायोसिन प्रोटीन एकांतर क्रम में व्यवस्थित होते हैं और पेशी को रेखित आकृति प्रदान करते हैं। हृद्पेशी-कोशिकाएँ अपेक्षाकृत छोटी, एककेन्द्रकित तथा रेखित होती हैं।अरेखित पेशी-कोशिकाएँ छोटी और एककेन्द्रकित होती हैं।