कोशिकाओं के मध्य सबसे पहले बनने वाली तथा पेक्टिन से बनी सामान्य संयोजी भित्ति।
Migrant species
प्रवासी जाति
भोजन तथा अनुकूल जलवायु की खोज में लंबी दूरी तक अभिगमन करने वाली जाति।
Migration
प्रवास
भोजन, प्रजनन आदि आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किसी प्राणि जाति (स्पीशीज) का एक विशिष्ट मौसम में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना और एक निश्चित अवधि के बाद फिर वापस लौटना। यह घटना मुख्य रुप से पक्षियों और कुछ मछलियों में देखी जाती है।
Millipede
मिलिपीड, सहस्रपाद
दीर्घ बेलनाकार, शरीर वाला स्थलचर संधिपाद जिसके प्रत्येक आभासी कायखंड पर दो पादयुग्म और दो श्वासरंध्र-युग्म होते हैं (वर्ग-मिरियापोडा, उपवर्ग-डिप्लोपोडा)।
Mimic
अनुहारक
वह विकासात्मक प्रक्रम जिसके फलस्वरुप परभक्षियों से बचने के लिए कीट अथवा प्राणि पर्यावरण के अनुसार अपना बाह्यस्वरुप बदल लेता है।
Mimicry
अनुहरण
एक प्राणी द्वारा किसी अन्य प्राणी या प्राकृतिक वस्तुओं के रंग-रुप, स्वभाव अथवा आकृति को अपनाना ताकि वह अपने आप को शत्रुओं से बचा सके।
Miner
सुरंगक
पादप पत्तियों में सुरंग बनाने वाले कीट।
Minicell
अवकोशिका
जीवाणु कोशिका जिसमें गुणसूत्र नहीं होता लेकिन इसमें अनुलेखन तथा अंतरण के लिए आवश्यक घटक होते हैं। इस छोटी कोशिका का निर्माण उत्परिवर्ती जनक कोशिका के द्विखंडन के समय असममित पट के बनने से होता है और इसमें डी.एन.ए. नहीं होता।
Minichromosome
लघसूत्र
विषाणु के वर्त्तुल डी.एन.ए. के लिए न्यूक्लिओसोमीय संरचना।
Miocene epoch
मध्यनूतन युग, मोयोसीन युग
पृथ्वी के कालक्रम में अल्पनूतन (ओलिगोसीन) तथा अतिनूतन (प्लायोसीन) युगों के बीच 25 करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर 10 करोड़ वर्ष पूर्व तक की अवधि। मानवाभ स्तनियों की उत्पत्ति इस युग की विशेषता है।