पृथ्वी के कालक्रम में बीस करोड़ वर्ष से लेकर 6 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय। पुराजीवी (पेलियोजोइक) महाकल्प के बाद और नूतनजीवी (सीनोजोइक) महाकल्प से पहले आने वाले इस महाकाल में क्रिटेशस, जुरैसिक तथा ट्राइएसिक कल्प आते हैं। डाइनोसॉर जैसे सरीसृपों की प्रधानता होने के कारण इसे "सरीसृपों का काल" कहा जाता है।
">
Metabola
कायांतरज
कीटों में कायांतरण (जीवन-अवस्थाओं के परिवर्तन) का प्रक्रम।
Metabolic water
उपापचयी जल
उपापचय की अवधि में भोजन के ऑक्सीकरण से उत्पन्न होने वाला जल। भंडारित अनाज के कीट और रेगिस्तान के कीट अपनी पानी की आवश्यकता की पूर्ति इसी स्रोत से करते हैं।
Metabolism
उपापचय
जीवधारियों में लगातर होने वाली समस्त भौतिक और रसायनिक प्रक्रियाएँ जिनमें पदार्थ बनते व टूटते हैं और ऊर्जा संचित अथवा उत्पन्न होती है। इसमें उपचय तथा अपचय दोनों प्रक्रियाएँ शामिल हैं। जटिल कार्बनिक पदार्थों के सरल पदार्थों में विघटित होने से जीवन-क्रियाओं के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है।
Metabolite
उपापचयज, मेटाबोलाइट
उपापचयी क्रिया के दौरान बनने वाला कोई रसायनिक यौगिक।
Metabolous
कायांतरी
कीटों में एक प्रकार का परिवर्धन जिसमें कायांतरण शामिल है यह दो प्रकार का होता हैः अल्प कायांतरी, जिसमें अंडा, अर्भक (निम्फ) और वयस्क होते हैं, और पूर्णकायांतरी जिसमें अंडा, लार्वा, प्यूपा (pupa) और वयस्क होते हैं।
Metacarpal
करभिका, मेटाकार्पल
चतुष्पाद कशेरुकियों के हाथ में करभों (कार्पेल) तथा अंगुलस्थियों के बीच की हड्डियां; जैसे मनुष्य मे हथेली की पाँच हड्डियाँ ।
Metacentric chromosome
मध्यकेंद्र गुणसूत्र
गुणसूत्र जिसमें सूत्रकेंद्र लगभग मध्य स्थान पर होता है। परिणामस्वरुप इन गुणसूत्रों की दोनों भुजाओं की लंबाई लगभग बराबर होती है।
Metamere
विखंड
प्राणी शरीर में अनुदैर्घ्य क्रम से लगे हुए समान खंड या भाग।
Metamerism
विखंडावस्था
शरीर के क्रमिक खंडों में बंटे होने की दशा; जैसे पोलीकीट एनेलिडों में।