logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Awadhi Sahitya-Kosh

Please click here to read PDF file Awadhi Sahitya-Kosh

जंभनाथ
इनका जन्म नागौर (जोधपुर) राजस्थान के पीपासर नामक गाँव में सं. १५०८ में हुआ था। इनके पिता का नाम लोहित परमार और माता का नाम हाँसी देवी था। इनकी कई स्फुट अवधी रचनाएँ मिलती हैं। इनकी मृत्यु सं. १५८० के लगभग हो गई थी।

जगत सिंह
ये गोण्डा नामक ग्राम के रहने वाले थे, जो सरयू के उत्तर तट पर स्थित था। इनके पिता का नाम दिग्विजय सिंह था। ये विसेन क्षत्रिय थे। इनकी दो रचनाएँ हैं - साहित्य सुधानिधि और चित्र मीमांसा। ये रीतिबद्ध कवि थे। इन दोनों प्रतियों का लिपिकाल सं. १९०७ है। इनकी कविता में अवधी का प्राचुर्य है।

जगदम्बाप्रसाद मिश्र ‘हितैषी’
हितैषी जी कानपुर के निवासी थे। इनका जन्म सन् १८९५ में एवं मृत्यु सन् १९५८ में हुई थी। इन्होंने कवित्त, सवैया, छंदों का अधिक प्रयोग किया है। इनके काव्य में बैसवारी भाषा एवं संस्कृति की झलक मिलती है। इनकी अवधी रचनाएँ हैं- मकाई की खेती, बैसवारायन आदि।

जगदीश अवस्थी
ग्राम कोटरा, सीतापुर के निवासी अवस्थी जी अवधी के एक निष्ठावान साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अवधी भाषा की सेवा करने का संकल्प लिया है।

जगदीश नारायण तिवारी ’लोकेश’
लोकेश जी राजकीय पॉलीटेक्नीक, फैजाबाद में कार्यरत हैं। इन्होंने तमाम साहित्य सर्जना के साथ-साथ अवधी भाषा के प्रति भी अपनी श्रद्धा प्रकट की है, जिसका उदाहरण ‘तुलसी-स्तवन’ नामक काव्य खण्ड से दिया जा सकता है। इस कविता में तुलसी की गौरव गाथा वर्णित है।

जगदीश प्रसाद मिश्र
शोरागंज, रायबरेली निवासी मिश्र जी अवधी भाषा के अल्पख्यात कवि हैं।

जगदीश श्रीवास्तव
फैजाबाद निवासी श्रीवास्तव जी अवधी साहित्यकार हैं।

जगदीश सिंह ‘नीरद’
नीरद जी का जन्म १ जनवरी सन् १९५२ ई. को ग्राम कुबरी, जनपद बराबंकी में हुआ था। इनके पिता का नाग हौसिला सिंह है। हिन्दी से एम.ए. तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अध्यापन कर्म से सम्बद्ध हो गये। नीरद जी अवध भारती समिति के कोषाध्यक्ष एवं ‘जोंधइया’ पत्रिका के उप संपादक रह चुके हैं। इनकी कृतियाँ हैं - छठा पाण्डव, बदलता परिवेश, सती की शक्ति, खून की छींटें।

जगधर
ये अच्छे अवधी गद्य लेखक हैं। फैजाबाद से प्रकाशित जनमोर्चा में इनकी रचनायें प्रायः छपती हैं।

जगन्नाथ
ये आधुनिक काल की बैसवारी अवधी से सम्बद्ध साहित्यकार हैं।


logo