logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Heterozygous
विषमयुग्मजी
जिसमें किसी जोड़े के दोनों गुणसूत्रों में संगत बिंदुओं पर भिन्न जीन विकल्पी हों। तु. homozygous.

Hexactinellida
हेक्सैक्टिनेलिडा
पोरीफेरा संघ में छह-अरीय सिलिकामय कंटिका वाले समुद्री स्पंजों का एक वर्ग। सतही एपिथीलियम का न होना और कीप-कोशिकाओं (कोएनोसाइट) का अंगुलि-जैसे कक्षों तक ही सीमित रहना इनके प्रमुख लक्षण हैं। उदा. यूप्लेक्टेला।

Hibernation
शीतनिष्क्रयता
कुछ प्राणियों की ठंडे प्रतिकूल मौसम में सुप्त पड़े रहने की अवस्था। शरीर का तापमान गिरना, भोजन ग्रहण न करना और उपापचय मंद पड़ जाना, इस अवस्था की विशेषताएं हैं;
जैसे मेंढ़क, छिपकली, सांप आदि में। तु. aestivation ग्रीष्मनिष्क्रियता।

Hierarchy
पदानुक्रम
विभिन्न टैक्सा (वर्गक) स्तरों को स्पष्टतः सूचित करने वाली वर्गीकरण की श्रेणी पद्धति।

Hilum(hilus)
नाभिका
वृक्क, फुफ्फुस, प्लीहा आदि कुछ अंगों में स्थित गर्त या खांच, जिससे रक्त-वाहिकाएं, तंत्रिकाएं और वाहिनियां आती जाती हैं।

Hind brain
पश्च मस्तिष्क
कशेरुकी मस्तिष्क के तीन प्रमुख भागों में से पश्चतम भाग, जिसमें मुख्यतया अनुमस्तिष्क (सेरिबेलम) और मेडुला आब्लांगेटा होते हैं।

Hinge region
हिन्ज क्षेत्र
इम्यूनोग्लोबुलिन संरचना का वह प्रक्षेत्र जीसमें केवल दीर्घ श्रृंखलाएं और एक स्पष्ट स्थानगत कोण होता है जिसकी वाई (Y) रुपी विवृत भुजाओं के कब्जे के आगे इम्यूनोग्लोबुलिन की लघु श्रृंखलाएँ जुड़ सकती हैं।

Hip girdle(pelvic girdle)
श्रोणि मेखला
कशेरुकियों में उन हड्डियों का ढांचा, जिससे पश्च पाद जुड़े रहते हैं। इसमें तीन हड्डियाँ जघनास्थि (प्युबिस), श्रोणि-अस्थि (इलियम) और आसनास्थि (इस्कियम) होती है।

His operon
हिस प्रचालेक
हिस्टिडीन के जैवसंश्लेषण के लिए प्रकार्यात्मक रुप से संबंधित जीनों का गुच्छ। सारे जीन एक बहुत लंबे एम.आर.एन.ए. अणु में अनुलेखित होते हैं और एक संचालक जीन के नियंत्रण में समन्वित रुप से कार्य करते हैं।

Histology
ऊतक-विज्ञान, औतिकी
ऊतकों के अध्ययन से संबंधित जीवविज्ञान की शाखा।


logo