ऐसे अंग, जो उद्भव और परिवर्धन में समान किंतु कार्य में प्रायः भिन्न हों; जैसे मानव के अग्रपाद और पक्षियों के पंख। तु. Analogous organs समवृत्ति अंग।
Homologous
समजात
प्ररुप अथवा जाति के संदर्भ में समान।
Homologous sequence
समजात अनुक्रम
एक ही जाति से अथवा भिन्न जातियों से ऐसे डी.एन.ए. अणु जिनके समान क्षारक अनुक्रम ज्यों के त्यों बने रहते हैं।
Homologous chromosome
समजात गुणसूत्र
नर और मादा दोनों जनकों से आए एक-एक गुणसूत्र से बना जोड़ा जिसके समान जीन विस्थलों का अनुक्रम भी समान होता है।
Homology
समजातता
उद्भव तथा परिवर्धन में समान किंतु कार्य में सामान्यतः भिन्न होने की स्थिति, जैसे पक्षियों के पंख और मानव के हाथ। तु. analogy समवृत्तिता।
Homonym
समनाम
विभिन्न वर्गकों के लिए विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित एक ही नाम।
Homothermal
समतापी
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त, जिनके शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार घटता-बढ़ता नहीं बल्कि सदा स्थिर रहता है; जैसे पक्षी व स्तनी। तु. Poikilothermal असमतापी।
Homozygote
समयुग्मज
समजात गुणसूत्र (क्रोमोसोम) जोड़ों पर समान विस्थिल (locus) पर एक ही प्रकार के जीन जोड़े वाले जीव। ऐसे जीव से इस जीन के संदर्भ में एक ही प्रकार के युग्मक उत्पन्न होते हैं। तु. Heterozygote विषमयुग्मज
Homozygous
समयुग्मी
जिसमें किसी जोड़े के दोनों गुणसूत्रों के संगत बिन्दुओं पर समान जीन विकल्पी हों। तु. Heterozygous.
Honey bee
मधुमक्खी
सामाजिक कीट, अधिकतर एपिस जातियां (एपिडी: हाइमेनोप्टेरा), जो उपनिवेशों में रहती हैं और पेड़ों के ऊपर या खाली घरों में छत्ते बनाती हैं। ये बहुत लाभकारी हैं क्योंकि शहद और मोम प्रदान करती हैं तथा परागण में मदद करती हैं। इनकी सामान्य जातियां भारतीय मधुक्खी (एपिस सेराना इंडिका), इतालवी मधुमक्खी (एपिस मिलिफेरा), छोटी मधुमक्खी (एपिस फ्लोरिया) और रॉक मधुमक्खी (एपिस डोर्सेटा) हैं।