खुरदार स्तनियों के सिर से निकलने वाली नोकीली कठोर संरचनाएँ, जिनका उपयोग प्राणी प्रायः अपनी सुरक्षा के लिए करता है।
Host crossover
परपोषी विशिष्टता
कीट जाति का खाद्य, आश्रय या अंडनिक्षेपण की खोज में पहले परपोषी को छोड़कर किसी अन्य परपोषी पर चले जाना।
Host specificity
परपोषी विशिष्टता
यह जाति विशेष का पोषणज विशिष्टीकरण है और प्रकृति में बहुत जटिल प्रक्रम है, विशेष तौर पर परजीवियों, परजीव्याभों में और कुछ एकाहारी कीटों में जो खरपतवारों के जैविक नियंत्रण में उपयोगी हैं। यह जीवन-क्रियाओं की पूर्ण आवश्यकताओं की सफलतापूर्वक प्राप्ति है जिसकी इति अशन, जीवन-वृत्त पूरा करने और जनन के ले उपयुक्त परपोषी तक पहुंचने में है जो जाति विशेष की संतति को बढ़ाने के लिए भी उपयुक्त हो। रक्त-चूषक कीटों में जूं और पिस्सू परपोषी विशिष्ट हैं। कृषि-कीटों में बैंगन का वेधक, पिंक बोल वर्म और बीज-भक्षी शूट फ्लाई इसके विशिष्ट उदाहरण हैं। (सीड फ्लाई) ओफियोमिया लेन्टानी लेन्टाना खरपतवार विशिष्ट है और शल्क कीट डेक्टीपोलस इन्डिकस नागफनी खतपतवार विशिष्ट है।
Host
परपोषी
वह जीव जो अन्य जीव को खाद्य तथा आश्रय प्रदान करता है लेकिन स्वयं उस जीव से लाभ प्राप्त नहीं करता। उदा. टमाटर का पौधा जड़गाँठ सूत्रकृमि का परपोषी है।
Housefly
गृहमक्षी, घरेलू मक्खी
घरों में पाया जाने वाला डिप्टेरा गण का कीट, जिसमे दो पंख और स्पंजी मुखांग होते है। यह कीट टाइफायड, हैजा आदि कई रोगों का वाहक है।
Humerus
प्रगंडिका, ह्यूमेरस
चतुष्पाद कशेरुकियों में अग्रपाद की निकटस्थ सबसे लंबी हड्डी, जो एक तरफ अंसखात (ग्लीनाइड फोसा) से और दूसरी तरफ बहीःप्रकोष्ठिका (रेडियस) तथा अंतःप्रकोष्ठिका (अल्ना) से जुड़ी रहती है।
Humivore
ह्यूमस भक्षी
वह जीव जो ह्यूमस को खाता है।
Humoral antibody
तरल प्रतिरक्षी
शरीर के तरलों अर्थात प्लैज्मा, लसीका और ऊतकीय तरलों में उपस्थित प्रतिरक्षी।
Humoral immunity
तरल प्रतिरक्षा
जीव की रोधक्षमता, जो रक्त में प्रतिजन के प्रवेश से बने प्रतिरक्षीयों के रक्तधार में प्रवाहित होने से अथवा सीरम के माध्यम से स्थानांतरित हो सकने वाली हो।
Hyaline cartilage
काचाभ उपास्थि
कुछ-कुछ नीली-सफेद और पारभासी उपास्थि, जो उपास्थ्यणु (chondrocyte) और अंतराकोशिक पदार्थों से बनती है और सभी कशेरुकियों के भ्रूणों तथा वयस्क शार्कों और रे मछलियों में पाई जाती हैं।