logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Autonomous unit
स्वायत्त इकाई राज्य या प्रशासन की वह इकाई जिसे अपने आंतरिक विषयों में पूर्ण राजनीतिक अथवा प्रशासनिक स्वतंत्रता प्राप्त हो।

Autonomous will
स्वायत्त इच्छा, स्वायत्त संकल्प व्यक्तिगत विचार आदि प्रकट कने की स्वतंत्रता, जर्मन दार्शनिक कांट के सिद्धांत के अनुसार `इच्छा स्वातंत्र्य`।

Autonomy
स्वायत्तता स्वतंत्रता का भाव या स्थिति, विधि की परिधि में स्वतंत्र और आत्म निदेशित कार्य- संचालन स्वतंत्रता।

Automn session
शरत्कालीन सत्र शरद्ऋतु में होने वाला संसद अधिवेशन या विधान सभा का अधिवेशन।

Auxiliary army
सहायक सेना मुख्य सेना की सहायता करने वाली सेना जो आवश्यकता पड़ने पर बहुधा `कुमुक` के रूप में भेजी जाती है।

Auxiiiary body
सहायक निकाय मुख्य विभाग अथवा मुख्य संस्था आदि के सहायतार्थ बनाया गया संगठन। यह बहुधा पूरक या अधीनस्थ स्थिति में कार्य करता है।

Award
पंचाट, अधिनिर्णय किसी पंच-न्यायालय या न्यायाधिकरण द्वारा दिया गया निर्णय।

Axis Powers
धुरी राष्ट्र द्वितीय महायुद्ध के पूर्व जर्मनी, हटली और जापान के मध्य हुआ एक गठबंधन जिसका उद्देश्य इन राष्ट्रों की वैदेशिक और सैनिक नीतियों में समन्वय करना था। द्वितीय महायुद्ध में ये देश और इनके अन्य सहयोगी राज्य धुरी-राष्ट्र कहलाए।

Aya Ram Gaya Ram
आया राम गया राम भारतीय राजनीति में अवसरवादी राजनीतिज्ञों विशेषकर, दलबदलू विधायकों के लिए प्रयुक्त मुहावरा।

Ayes have it'
`हाँ पक्ष जीता`, `समर्थकों का बहुमत है` इस पद का प्रयोग अमेरिकी मंत्रिमंडल की निर्णय प्रक्रिया के लिए किया जाता था। अमेरिका में मंत्रिमंडल के सदस्य एक विचार के हों और राष्ट्रपति दूसरे विचार का हो तो भी राष्ट्रपति का विचार ही मंत्रिमंडल का निर्णय माना जाता है। एक मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त होने पर राष्ट्रपति ने घोषणा की `हाँ के पक्ष में 1, ना के पक्ष में 7, परन्तु हाँ पक्ष जीता`।


logo