logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Charisma
चमत्कार, करिश्मा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों में जनसाधारण को आकर्षित करने व उनका नेतृत्व करने का असाधारण व्यक्तित्व अथवा गुण।

Charter
अधिकार पत्र, चार्टर 1. अधिकार, मताधिकार अथवा विशेषाधिकार प्रदान करने वाला वह लिखित प्रलेख जो राज्य, राजा अथवा प्रधान शासक से प्राप्त हुआ हो। 2. संयुक्त राष्ट्र के संविधान को भी चार्टर कहते हैं। इसे सान फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य) में 51 राष्ट्रों के एक सम्मेलन (1945) में अपनाया गया था।

Chartism
चार्टिज्म, चार्टरवाद उन्नीसवीं शताब्दी में श्रमिक वर्गों की सामाजिक और औद्योगिक अवस्था को सुधारने के लिए इंग्लैंड के राजनीतिक सुधारकों के एक संगठन द्वारा अपनाए गए सिद्धांत तथा उनका कार्यान्वयन करने हेतु उसका व्यवहार।

Chauvinism
उत्कट राष्ट्रवाद इस शब्द की रचना शाविन नामक एक फ्रांसीसी सिपाही के नाम पर हुई है। वह नैपोलियन के प्रति अत्यधिक समर्पित था। अब यह शब्द अंध देशभक्ति या अपने वर्ग आदि के प्रति अत्यधिक निष्ठा के अर्थ में प्रयुक्त होता है।

Checks and balances
नियंत्रण और संतुलन शक्ति पृथक्करण सिद्धांत को संशोधित करने वाला वह सिद्धांत जिसके अनुसार राज्य शक्ति तीन अंगों (कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका) में विभाजित हो परन्तु साथ ही, यह भी प्रावधान हो कि एक अंग दूसरे अंग को सीमित व संतुलित कर सके। इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान है जहाँ कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित होते हैं और राष्ट्रपति द्वारा की गई संधियाँ और नियुक्तियाँ सीनेट द्वारा अनुमोदित होती हैं। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस द्वारा पारित विधेयकों को संविधान के उपबंधों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में असंवैधानिक घोषित कर सकता है। इस प्रकार समस्त शासन व्यवस्था में शक्ति द्वारा ही शक्ति का परस्पर नियंत्रण एवं संतुलन किया जाता है।

Chief
मुख्य, प्रमुख किसी राजनीतिक दल, सरकारी कार्यालय या विभाग अथवा सरकारी संस्था का प्रधान अधिकारी।

Chief Election Commissioner
मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन आयोग का प्रधान। भारत में इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इसके वेतन, सेवा शर्ते, कार्यकाल आदि का निर्धारण संसदीय विधि के द्वारा किया जाता है। इस को कार्य़पालिका के हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए संविधान में वही संरक्षण प्रदान किया जाता है जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को प्राप्त होता है अर्थात् इसको संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्यों के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर ही राष्ट्रपति द्वारा अपदस्थ किया जा सकता है।

Chief executive
मुख्य कार्यपालक शासन के कार्यकारी अंग का वास्तविक प्रधान जैसे, भारत में प्रधानमंत्री और संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति।

Chief justice
मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय का प्रमुख अथवा अध्यक्ष जो प्रायः वरिष्ठता-क्रमानुसार ही चुना जाता है। इसे देश का प्रधान न्यायाधीश कहा जाता है। न्यायिक अधिकारों के अतिरिक्त इसे न्यायालय के प्रशासन संबंधी अधिकार भी प्राप्त होते हैं।

Chief minister
मुख्य मंत्री भारत के राज्यों में शासन के कार्यकारी अंग का प्रधान। कुछ अन्य देशों के राज्यों या प्रांतों में भी यह पद पाया जाता है। भारत में राज्य के मुख्यमंत्री की लगभग वही स्थिति है जो केंद्र में प्रधानमंत्री की। साधारणतया राज्यपाल उसके परामर्श के बिना या उसके विपरीत कोई कार्य नहीं कर सकता और उसका परामर्श राज्यपाल के लिए बाध्यकारी होता है।


logo