सीजरतंत्र एक व्यक्ति का निरंकुश शासन अथवा अधिनायकतंत्र। जूलियस सीज़र ने रोम में ईसा से लगभग 50 वर्ष पूर्व जनता का समर्थन प्राप्त कर राज्य के प्रशासन पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया जिसके परिणामस्वरूप वस्तुतः उसके वैयक्तिक अधिनायकतंत्र की स्थापना हो गई। कालांतर में इसी प्रकार के अन्य अधिनायकतंत्रों की स्थापना भी मध्यकाल और आधुनिक काल में हुई। इस प्रकार के तंत्र की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं- सैनिक शक्ति का प्रयोग और साथ ही, जनता का भी व्यापक समर्थन।
Calendar of the house
विधानमंडलीय कार्य-सूची विधायी निकाय में कार्यवाही के लिए विधेयकों और प्रस्तावों की कालक्रमानुसार तैयार की गई सूची। इसे सदन के सत्र का कार्यक्रम भी कह सकते हैं।
Canton
कैंटन 1. किसी राज्य की एक छोटी भूभागीय या स्थानीय प्रशासनिक इकाई जैसे, फ्रांस की क्षेत्रीय इकाई। 2. स्विट्ज़रलैंड की एक संघांतरित इकाई। स्विट्ज़रलैंड 23 कैन्टनों और 6 अर्द्ध कैन्टनों का एक संघ है।
Canvasser
मतार्थक किसी निर्वाचन-क्षेत्र के मतदाताओं के पास जाकर अथवा अन्य माध्यमों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मत देने का अनुरोध करने वाला।
Canvassing
मतार्थन किसी निर्वाचन-क्षेत्र के मतदाताओं के पास जाकर अथवा अन्य माध्यमों से किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में समर्थन प्राप्त करने का अनुरोध एवं प्रयास।
Capital
राजधानी किसी राज्य का वह नगर जिसमें उसका राजा अथवा प्रधान शासक स्थायी रूप से निवास करता हो ; किसी राज्य का वह महत्वपूर्ण नगर जहाँ उसकी मुख्य शासन-संस्थाएँ स्थित होती हैं।
Capitalism
पूँजीवाद वह आर्थिक व्यवस्था जिसके अंतर्गत पूँजी पर निजी स्वामित्व, उत्पादन तथा वितरण के साधनों पर मूलतः व्यवित्तगत नियंत्रण और स्वतंत्र व्यापार एवं खुले बाजारों की व्यवस्था रहती है जो क़ीमतों, उत्पादन और वितरण को निर्धारित करती है। इस प्रकार की पद्धति में सरकार का कार्य मुख्यतः शांति-व्यवस्था एवं नियामक कार्यों तक ही सीमित रहता है।
Capitalist democracy
पूँजीवादी लोकतंत्र पूँजीवादी सिद्धांतों पर आधारित जनतंत्र जिसमें व्यक्ति स्वातंत्र्य एवं सम्पत्ति-अधिकार की मान्यता होती है और उद्योग-धंधों, व्यापार आदि के क्षेत्रों में राज्य का हस्तक्षेप न्यूनतम रहता है। जनतंत्र की पहली परिकल्पना समाजवादी परिकल्पना से भिन्न है।
Capitalist state
पूँजीवादी राज्य वह राज्य जिसमें आर्थिक व्यवस्था पूँजीवादी सिद्धांतों पर आधारित हो।
Capitation grant
प्रतिव्यक्ति अनुदान राज्य की ओर से प्रति व्यक्ति की दर से सहायतार्थ दी गई धनराशि।